इंदिरा गांधी, सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को अखिलेश यादव की श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पटेल, महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू और राममनोहर लोहिया जैसे देश निर्माण के लिए लगातार काम किया करते थे।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 05:10 PM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 07:38 PM (IST)
इंदिरा गांधी, सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को अखिलेश यादव की श्रद्धांजलि
इंदिरा गांधी, सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को अखिलेश यादव की श्रद्धांजलि

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल को याद किया और देश की आजादी में बड़ी भूमिका निभाने वाले लौहपुरुष को श्रद्घांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सरकार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू और राममनोहर लोहिया जैसे नेता देश को आजादी दिलाने और आजाद के बाद देश के निर्माण के लिए लगातार काम किया करते थे। आज हम उन सभी को याद कर श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं। उल्लेखनीय है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि भी है।

महापुरुषों के रास्ते पर चलने का संकल्प

समाजवादी नेता आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पटेल का देश की एकता में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्हीं के रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत होगा। अखिलेश ने कहा कि हम हर साल यहां आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित करते हैं और उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहीद दिवस है। हम उन्हें भी याद करते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी आचार्य नरेंद्र देव को श्रद्घांजलि अर्पित की।

सरदार पटेल के नाम करेंगे बड़ा काम 

पटेल की जयंती पर अखिलेश यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन पर लाखों किसानों को भरोसा था। अखिलेश ने कहा कि अगली बार जब जयंती मनाई जाए तो कोई भी वर्ग का नेता छूट जाए। उन्होंने भाजपा पर तंज कसा और कहा कि कुछ लोगों ने लोहा इकट्ठा किया था लेकिन उसका पता नहीं चला। अखिलेश ने कहा कि हम भरोसा दिलाते हैं कि सरदार पटेल के नाम पर बड़ा काम करेंगे। 

chat bot
आपका साथी