उत्तर रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनें छह फरवरी तक निरस्त कीं

उत्तर रेलवे मुख्यालय ने दोबारा कोहरा आने की संभावना को देखते इज्जतनगर मंडल में चलने वाली 11 पैसेंजर ट्रेनों को छह फरवरी तक निरस्त कर दिया है। इससे पहले कोहरे की वजह से मंडल की 11 ट्रेनों को 24 दिसंबर से 23 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया था।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Jan 2015 09:26 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jan 2015 09:27 PM (IST)
उत्तर रेलवे ने कई पैसेंजर ट्रेनें छह फरवरी तक निरस्त कीं

लखनऊ। उत्तर रेलवे मुख्यालय ने दोबारा कोहरा आने की संभावना को देखते इज्जतनगर मंडल में चलने वाली 11 पैसेंजर ट्रेनों को छह फरवरी तक निरस्त कर दिया है। इससे पहले कोहरे की वजह से मंडल की 11 ट्रेनों को 24 दिसंबर से 23 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया था। शुक्रवार दोपहर तक मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आने पर मंडल रेल प्रशासन ने निरस्त ट्रेनों को शनिवार की सुबह से चलाने की तैयारी शुरू कर दी थी और बाहर गए कोच को वापस मंगाया जा रहा था। मंडल रेल प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यालय के आदेश मिलने के बाद निरस्त पैसेंजर ट्रेनें अभी नहीं चलेंगी।

chat bot
आपका साथी