Hotspot in lucknow: राजधानी में तीन क्षेत्र हुए हाॅटस्पाट सूची से बाहर, अब बचे आठ इलाके

हॉटस्‍पॉट वाले क्षेत्र रामदास का हाता कैंट मालवीय नगर मोतीझील तथा बिरहाना रकाब गंज की निर्धारित समयावधि पूर्ण हो चुकी है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 May 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 16 May 2020 03:46 PM (IST)
Hotspot in lucknow: राजधानी में तीन क्षेत्र हुए हाॅटस्पाट सूची से बाहर, अब बचे आठ इलाके
Hotspot in lucknow: राजधानी में तीन क्षेत्र हुए हाॅटस्पाट सूची से बाहर, अब बचे आठ इलाके

लखनऊ, जेएनएन। मेडिकल प्रोटोकॉल के दृष्टिगत कोविड-19 हेतु निर्धारित व्यवस्था के अंतर्गत आज राजधानी से तीन क्षेत्रों को हाट स्पॉट की श्रेणी से हटा दिया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक इस समय कुल 8 हाट स्पॉट क्षेत्र बचे है। आज रामदास का हाता, कैंट, मालवीय नगर मोतीझील तथा बिरहाना रकाब गंज निर्धारित समयावधि पूर्ण हो चुकी है, तत्क्रम में इन्हें हॉटस्पॉट की सूची से बाहर कर दिया गया है बाकी सभी जगहों पर लॉक डाउन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।

हॉट स्पॉट थाना कैंट मस्जिद अलीजान के आस पास का क्षेत्र थाना कैसरबाग मस्जिद फूलबाग /नजरबाग के आस पास का क्षेत्र थाना कैसरबाग नया गांव पश्चिम (नजीराबाद रोड) तोप खाना थाना कैंट कटरा अज़मबेग नियर एक्ज़न स्कूल नख्खास कैसरबाग सब्जी मंडी व जम्बूर खाना मछली मोहाल के आस पास का क्षेत्र खंदारी लेन, लाल बाग़ नई बस्ती इरादत नगर जलिलिया मदरसा के आस पास का क्षेत्र

राजधानी से मिली नौ मरीजों को छुट्टी

कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद शुक्रवार को लोकबंधु अस्पताल से नौ मरीजों को छुट्टी दे दी गई। इनमें से पांच मरीज कैसरबाग व सब्जीमंडी के हैं। जबकि तीन मरीज तोपखाना और 20 वर्षीय एक युवती कानपुर नगर की निवासी है। कैसरबाग व सब्जीमंडी के डिस्चार्ज होने वाले पांच मरीजों में आठ वर्षीय एक बच्चा व 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी शामिल है। वहीं तोपखाना में एक 37 वर्षीय पुरुष, एक तीस वर्षीय महिला व एक 20 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लिए 205 नमूने: स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस के साथ मिलकर 258 घरों का भ्रमण किया। सर्विलांस व कांटैक्ट ट्रैसिंग के आधार पर इस दौरान कुल 205 नमूने लेकर जांच को भेजे गए। इनमें से 150 नमूने कैसरबाग क्षेत्र से लिए गए हैं। तीन सदस्यीय 12 टीमों ने भानपुर व भगवंत खेड़ा इलाके में संक्रमण मुक्ति अभियान चलाया।  

chat bot
आपका साथी