आजम खां बताएं तो मनमाफिक देश में छुड़वा देंगे: सुरेश राणा

भाजपा नेता व थानाभवन से विधायक सुरेश राणा ने कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले लोगों की इस देश में कोई जरूरत नहीं है। ऐसी सोच वाले व्यक्ति स्वयं ही पाकिस्तान चले जाएं तो बेहतर होगा। कैबिनेट आजम खां बतायें तो हम उनको मनमाफिक देश में

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2015 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2015 08:49 PM (IST)
आजम खां बताएं तो मनमाफिक देश में छुड़वा देंगे: सुरेश राणा

लखनऊ। भाजपा नेता व थानाभवन से विधायक सुरेश राणा ने कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान का झंडा फहराने वाले लोगों की इस देश में कोई जरूरत नहीं है। ऐसी सोच वाले व्यक्ति स्वयं ही पाकिस्तान चले जाएं तो बेहतर होगा। कैबिनेट आजम खां बतायें तो हम उनको मनमाफिक देश में छुड़वा देंगे।

आज सहारनपुर के देवबंद में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक सुरेश राणा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां पर हमला बोला। कहा कि अगर आजम खां को देश छोड़कर जाने की जल्दी है तो वह उनका पासपोर्ट बनवाकर मनमाफिक देश में छुड़वा देंगे। आजम खां अगर उत्तर प्रदेश को छोड़ दें तो यहां की जनता उनकी ऋणी रहेगी, क्योंकि ऐसे लोग हमेशा से अमन-शांति के दुश्मन रहे हैं। उन्होंने मसर्रत आलम के मुद्दे पर कहा कि भारत का नमक खाकर पाकिस्तान के झंडे लहराने वाले ऐसे देशद्रोही दङ्क्षरदे को फांसी पर चढ़ा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के शासन में देश द्रोहियों के उनकी भाषा में ही जवाब दिया जा रहा है, जिसका परिणाम २४ घंटे के अंदर देशद्रोही मसर्रत आलम की गिरफ्तारी है। राणा ने कहा कि भारत में रहकर पाकिस्तान के झंडे फहराने वाले गद्दारों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।

chat bot
आपका साथी