Youth Day: मैनपुरी में युवा दिवस पर एक साथ हजारों सूर्य नमस्कार

पूरे प्रदेश में युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती और प्रियंका गांधी का जन्म दिन बड़ी घूमधाम से मनाया गया। मैनपुरी में इस मौके पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ हुआ।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Thu, 12 Jan 2017 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 12 Jan 2017 07:57 PM (IST)
Youth Day: मैनपुरी में युवा दिवस पर एक साथ हजारों सूर्य नमस्कार

लखनऊ (जेएनएन)। आज पूरे प्रदेश में युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती और प्रियंका गांधी का जन्म दिन बड़ी घूमधाम से मनाया गया। मैनपुरी में इस मौके पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ हुआ। प्रदेश का लगभग हर जिले के युवा आज उत्साहित दिखे। इस मौके पर सभी जगह कुछ न कुछ सामाजिक, सांस्कृतिक और सामूहिक आयोजन होते दिखे। विचार गोष्ठियां, युवा महोत्सव, खेलकूद आदि से दिन भर माहौल में उल्लास बना रहा।

यह भी पढ़ें: स्नान-दान और तप के साथ तीर्थराज में बसे तंबुओं के शहर में कल्पवास

मैनपुरी के क्रिश्चियन मैदान में सूर्य नमस्कार महायज्ञ का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने स्वामी के चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर किया।कड़ाके की सर्दी के बावजूद बच्चों का हौसला काबिले तारीफ था। बच्चों ने सूर्य नमस्कार की सभी क्रियाओं में अपनी सहभागिता निभाने के बाद योग क्रियाओं का भी ज्ञान प्राप्त किया। मैदान पर हजारों की भीड़ को व्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से बैठाने के लिए आयोजन समिति ने सौ वालंटियर्स को तैनात किया था। प्रशिक्षकों की टीम ने आठ हजार लोगों को योग मुद्राओं का अभ्यास कराया।

देखें तस्वीरें : इलाहाबाद में संगम पर पौष पूर्णिमा के दिन उमड़े श्रद्धालु

chat bot
आपका साथी