देहरादून गए थे घरवाले, चोर उड़ा ले गए एक लाख के जेवर समेत नकदी Lucknow News

लखनऊ स्थित वृंदावन कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। देहरादून गए थे घरवाले। मकान का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 16 Aug 2019 12:58 PM (IST) Updated:Fri, 16 Aug 2019 12:58 PM (IST)
देहरादून गए थे घरवाले, चोर उड़ा ले गए एक लाख के जेवर समेत नकदी  Lucknow News
देहरादून गए थे घरवाले, चोर उड़ा ले गए एक लाख के जेवर समेत नकदी Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी स्थित वृंदावन कॉलोनी में एक खाली पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर के सभी लोग रक्षाबंधन पर्व पर देहरादून गए थे। तभी चोरों ने खाली पड़े घर पर धावा बोल दिया। पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख पुलिस को सूचना दी। सूटकेस में एक लाख के जेवर व नकदी गायब मिले। 

ये है पूरा मामला 

मामला वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 5 का है। यहां के निवासी सुनील कुमार रक्षाबंधन पर्व मनाने परिवार संग देहरादून में रहने वाली बहन मीना दीक्षित के घर बुधवार को निकले थे। घर खाली देख चोरों ने धावा बोल दिया। शुक्रवार सुबह पड़ोसी वॉक पर निकले तो मकान के मेन गेट का ताला टूटा दिखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना फोन कर सुनील और पुलिस दी। 

सामान बिखरा,  सूटकेस का लॉक टूटा

घर में चारो तरफ सामान बिखरा हुआ था। सूटकेस का लॉक टूटा था। वहीं, पड़ोसियों की सूचना पर सुनील ने फोन पर बताया कि सूटकेस में एक लाख के जेवर व नकदी रखी थी। जो गायब थी। 

क्या कहना है पुलिस का? 

चौकी तेलीबाग आशुतोष सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पड़ोस के घर में लगे सीसी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। मकान मालिक को घटना की सूचना भी दे दी गई है। 

chat bot
आपका साथी