लखनऊ में चोरों के हौंसले बुलंद, एक के बाद एक तीन घरों में लाखों की चोरी; हाथ मलती रही पुलिस

लखनऊ के इटौंजा थाना इलाके के हरदा कॉलोनी का मामला। पुलिस गस्त की खुली पोल।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 06:51 PM (IST)
लखनऊ में चोरों के हौंसले बुलंद, एक के बाद एक तीन घरों में लाखों की चोरी; हाथ मलती रही पुलिस
लखनऊ में चोरों के हौंसले बुलंद, एक के बाद एक तीन घरों में लाखों की चोरी; हाथ मलती रही पुलिस

लखनऊ, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तीन घरों में शुक्रवार रात चोरों ने धावा बोला। लाखों रुपये की नकदी, जेवर समेत अन्य सामान चोरी करके चोर आसानी से भाग निकले।  सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके का मुआयना किया, लेकिन चोरों का कुछ पता न चल सका। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश कर रही है।

ये है पूरा मामला 

मामला इटौंजा थाना इलाके के हरदा कॉलोनी का है। यहां के निवासी किसान कोमल परिवार के साथ सो रहे थे। घर के पीछे की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़ गए। फिर जीने के रास्ते घर के अंदर प्रवेश कर गये। घर का कमरा खुला देखकर आलमारी का लॉकर तोड़कर 55 हजार रुपए व 3 लाख 50 हजार के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। जेवरात में सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमकी, नथुनी भी थी। इसके बाद चोरों ने गांव के किसान राम कुमार के घर से एक लाख 20 हजार रुपए चोरी कर लिये। उनके घर का प्लास्टर का कार्य होना था। इसीलिए रुपए रखे थे। इस चोरी के बाद भी चोरों ने इसी गांव के लल्लू के घर को भी निशाना बनाया। यहां से भी जेवरात पार कर दिए। सुबह जब घर के लोग उठे तो घर का सारा सामान बिखरा देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। 

..लगातार चोरियों से ग्रामीणों में आक्रोश

इटौंजा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। उन्होंने पुलिस पर रात्रि गस्त न करने का आरोप लगाया। इटौंजा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गस्त कराई जा रही है। सभी चोरियों की रिपोर्ट दर्ज चोरों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी