लखनऊ में शादी की तैयारियों में व्यस्त था परिवार, चोर खंगाल ले गए घर

पीजीआइ इलाके में चोरों ने दो मकान खंगाल दिए। एक परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था तो दूसरे के यहां भाई की मौत हो गई थी। पुलिस की कार्यशैली ने दोनों ही परिवार का दुख कम तो नहीं किया बल्कि उनकी लापरवाही से पीड़ा बढ़ गई।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:45 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:45 PM (IST)
लखनऊ में शादी की तैयारियों में व्यस्त था परिवार, चोर खंगाल ले गए घर
पीजीआइ इलाके में चोरी की घटनाओं में नहीं आ रही कमी।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पीजीआइ इलाके में चोरों ने दो मकान खंगाल दिए। खास बात यह है एक परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त था तो दूसरे के यहां भाई की मौत हो गई थी। पुलिस की कार्यशैली ने दोनों ही परिवार का दुख कम तो नहीं किया बल्कि उनकी लापरवाही से पीड़ितों की पीड़ा बढ़ गई। वृंदावन कॉलोनी सेक्टर सात निवासी पंचायती राज विभाग के कर्मचारी मुन्नीलाल मंगलवार को भाई की मौत होने के कारण पत्नी पूनम को लेकर सोनभद्र गए थे। वहीं बच्चों को पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र के घर पर छोड़कर गए थे।

बुधवार सुबह राजेन्द्र ने मुन्नीलाल के घर पर लगा ताला टूटा देख पुलिस को जानकारी दी। इस बीच मुन्नीलाल भी वहां पहुँच गए। पीड़ित के मुताबिक चोर अलमारी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये के जेवर व अन्य सामान पार कर ले गए थे। मुन्नीलाल ने बताया कि एक साल पहले भी उनके घर के सामने से चोर स्कार्पियो चोरी कर ले गए थे।

उधर, आठ बी वृंदावन कॉलोनी निवासी राजन सिंह यादव के मुताबिक 30 नवम्बर को उनकी बेटी की शादी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। परिवार के लोग पिपराघाट स्थित दूसरे मकान पर गए थे। बुधवार को राजन वृंदावन स्थित मकान पर पहुँचे तो घर का ताला टूटा था। चोर अलमारी और सभी कमरों के दरवाजे तोड़कर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये के कीमती सामान चोरी कर ले गए थे। पीड़ित के मुताबिक चोर कितने का सामान और क्या क्या लेकर गए हैं। इसके बारे में जानकारी कर पुलिस को बाद में सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी