बुलंदशहर में तांत्रिक और पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या

बुलंदशहर के औरंगाबाद में तांत्रिक पति चांद मोहम्मद व उसकी पत्नी शमां की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्या कांड से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। जब पुलिस को दोनों के शव किराए के मकान में पड़े

By Nawal MishraEdited By: Publish:Mon, 11 May 2015 04:34 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2015 04:39 PM (IST)
बुलंदशहर में तांत्रिक और पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या

लखनऊ। बुलंदशहर के औरंगाबाद में तांत्रिक पति चांद मोहम्मद व उसकी पत्नी शमां की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्या कांड से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा सोमवार सुबह हुआ। जब पुलिस को दोनों के शव किराए के मकान में पड़े मिले। पुलिस के मुताबिक चांद मोहम्मद मूलरूप से मेरठ की जाकिर कालोनी का रहने वाला था। जो अपनी पहली पत्नी से तलाक को लेकर चल रहे विवाद के चलते पिछले दो साल से औरंगाबाद में आकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक हत्या दो दिन पूर्व की गई थी। शव से बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची चांद मोहम्मद की मां ने बताया कि बेटे की पहली पत्नी सितारा निवासी मुजफ्राबाद दिल्ली से तलाक को लेकर विवाद चल रहा है। मां का आरोप है कि पहली पत्नी ने बेटे की हत्या के लिए बदमाशों को सुपारी दे रखी थी। आरोप है कि पहली पत्नी ने ही उसके बेटे व दूसरी पत्नी की हत्या कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी