नवनिर्वाचित विधायको का शपथ ग्रहण समारोह आज

सत्रहवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को कल से शपथ दिलायी जाएगी। राज्यपाल रामनाईक ने आज राजभवन में नामित प्रोटेम स्पीकर फतेह बहादुर सिंह व चार सदस्यों को शपथ दिलायी।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2017 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 09:50 AM (IST)
नवनिर्वाचित विधायको का शपथ ग्रहण समारोह आज
नवनिर्वाचित विधायको का शपथ ग्रहण समारोह आज

लखनऊ (जेएनएन)। सत्रहवीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को कल से शपथ दिलायी जाएगी। राज्यपाल रामनाईक ने आज राजभवन में नामित प्रोटेम स्पीकर फतेह बहादुर सिंह व चार सदस्यों को शपथ दिलायी। दो दिन(28-29 मार्च) चलने वाले समारोह में नए विधायकों को विधानसभा संबंधित नियमावली व साहित्य भी वितरित किया जाएगा।

राज्यपाल रामनाईक ने फतेह बहादुर को विधानसभा के कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) पद तथा नई विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों को सदन में शपथ दिलाने के लिए नामित दुर्गा प्रसाद यादव, रामपाल वर्मा, फागू चौहान एवं रामवीर उपाध्याय को शपथ ग्रहण करायी। दुर्गा प्रसाद यादव, सपा, रामवीर उपाध्याय बसपा व रामपाल वर्मा व फागू चौहान भाजपा के सदस्य हैं। फतेह बहादुर ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय उपस्थित थे। संचालन प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप दुबे ने किया।

प्रोटेम स्पीकर बने फतेह बहादुर ने मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। बता दे, 22 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर फतेह बहादुर को विधानसभा कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) नियुक्त किया गया था। छह बार के विधायक, नवनियुक्त प्रोटेम स्पीकर फतेह बहादुर के लिए विधानभवन में अलग कक्ष आवंटित किया जा चुका है। जब तक विधान सभा के नए अध्यक्ष का निर्वाचन नहीं होता तब तक विधानसभा में अध्यक्ष पद के कर्तव्यों का पालन करने के प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति की जाती है।

नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 30 को
30 मार्च को नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। सत्ता पक्ष का एक विधायक नए विधानसभा अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव करता है। इस पर सहमत प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद प्रोटेम स्पीकर नए विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा करता है। अध्यक्ष के पद पर हृदयनारायण दीक्षित का चुना जाना तय माना जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी