बहुरंगी बत्ती लगाकर नहीं गांठ सकेंगे रौब, अति सुरक्षित 'लोगो' रोकेगा फर्जीवाड़ा

सिक्योरिटी फीचर से लैस है यह स्टिकर।विशेष पोलोराइज्ड फिल्म या ग्लास से ही इसे देखा जा सकेगा। इसकी नकल नहीं उतारी जा सकेगी।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:46 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 12:05 PM (IST)
बहुरंगी बत्ती लगाकर नहीं गांठ सकेंगे रौब, अति सुरक्षित 'लोगो' रोकेगा फर्जीवाड़ा
बहुरंगी बत्ती लगाकर नहीं गांठ सकेंगे रौब, अति सुरक्षित 'लोगो' रोकेगा फर्जीवाड़ा

लखनऊ [नीरज मिश्र]। बहुरंगी बत्ती का इस्तेमाल अब उन्हीं वाहनों में होगा जिनकी विंडस्क्रीन पर 'स्टिकर लोगो' लगा होगा। बहुरंगी बत्तियों का दुरुपयोग रोकने के लिए परिवहन विभाग का अति सुरक्षित 'लोगो' बनकर आ गया है। पुलिस विभाग से वाहनों की सूची मांगी गई है। अगले माह तक इसे तय वाहनों पर लगाना होगा। लोगो का प्रयोग एक बार हो सकेगा। इसमें तमाम ऐसे सिक्योरिटी फीचर हैं जिनकी नकल नहीं हो सकेगी। दरअसल, जिन तय कार्यों के दौरान बहुरंगी बत्तियों का इस्तेमाल होना चाहिए, जिम्मेदार नहीं कर रहे। जबकि विशेष परिस्थितियों में ही वाहनों में बहुरंगी बत्ती का इस्तेमाल अनुमन्य है। लोगो बनाए जाने की तैयारी को लेकर 'जागरण' ने खबर प्रकाशित  की थी।

स्टिकर की विशेषताएं

इस स्टिकर में लेजर नंबरिंग, यूपी आरटीओ के होलोग्राफिक फीचर,  वन टाइम इस्तेमाल होने वाली टेंपर एवीडेंट फिल्म लगी है। इसे निकालते ही यह बेकार हो जाएगी। कलर चेजिंग इफेक्ट, एनिमेशन मूवमेंट के अलावा कई जानकारी गोपनीय तौर पर रहेंगी। विशेष पोलोराइज्ड फिल्म या ग्लास से ही इसे देखा जा सकेगा।

बहुरंगी बत्तियों के लिए ये हैं नियम

कानून व्यवस्था के दौरान कार्यरत राजपत्रित पुलिस अधिकारी के सरकारी वाहनों पर 300 मिमी. लम्बी बत्ती का प्रयोग मानक के अनुरूप। लॉ एंड आर्डर से जुड़े अराजपत्रित अधिकारी, पुलिस नियंत्रण कक्ष के नियंत्रण वाली गाडिय़ां, यूपी 100, आपातकालीन वाहन, फायर बिग्रेड और आपदा से जुड़े वाहनों पर 600 से 900 मिमी. लंबी बहुरंगी बत्ती  (लाल, नीली, सफेद) लगाई जाएगी।

ड्यूटी के वक्त होंगी अनुमन्य

अपर परिवहन आयुक्त वीके सिंह के मुताबिक, पहली श्रेणी में ड्यूटी के वक्त अग्नि नियंत्रित करने वाली गाडिय़ां होंगी। दूसरी श्रेणी  पुलिस, सुरक्षा बलों, अद्धैसैनिक बलों के वाहनों द्वारा कानून व्यवस्था  बनाए रखने के वक्त एवं तीसरी श्रेणी में प्राकृतिक और रासायनिक आपदा के दौरान इस्तेमाल होने वाले वाहन।

क्या कहते हैं अफसर

अपर परिवहन आयुक्त वीके सिंह के मुताबिक, प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाली की ड्यूटी से जुड़े वाहनों के  लिए अति सिक्योरिटी फीचर वाला विशेष 'लोगो' बनकर आ गया है। पुलिस  विभाग से वाहनों की सूची मांगी गई है। आते ही इस स्टिकर लोगो  को वाहनवार इश्यू कर दिया जाएगा। अगले माह तक इसे लगवाना होगा।

chat bot
आपका साथी