Railway News: लखनऊ से दिल्ली समेत इन रूटों पर चलेंगी और स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

Railway News दीवाली और छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। आनंद विहार और लखनऊ के रास्ते कई और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय किया गया है। इससे आसानी से सीटें मिल सकेंगी।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Sat, 22 Oct 2022 01:36 PM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2022 01:36 PM (IST)
Railway News: लखनऊ से दिल्ली समेत इन रूटों पर चलेंगी और स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
Railway News: दीपावली और छठ पर भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है

Railway News: लखनऊ, जागरण संवाददाता। दीपावली पर लखनऊ आने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे ने अचानक और स्पेशल ट्रेनें चलाने के आदेश दिए हैं। रेलवे ने आनंद विहार से लखनऊ सहित कई रूटों के लिए इन ट्रेनों चलाने के लिए रैक के इंतजाम किए हैं। ट्रेन 04086 पूजा स्पेशल आनंद विहार - लखनऊ 23 अक्टूबर को आनंद विहार से सुबह 10:30 बजे चलकर लखनऊ शाम 7:30 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा  04085 लखनऊ - आनंद विहार स्पेशल 25 अक्टूबर को सुबह 09:40 बजे लखनऊ से रवाना होकर आनंद विहार शाम 6 :45 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 04185 ग्वालियर - बरौनी सुपरफ़ास्ट स्पेशल 26 अक्टूबर को ग्वालियर से शाम छह बजे चलकर अगले दिन लखनऊ हाेते हुए बरौनी शाम 6 :30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04186 बरौनी - ग्वालियर सुपरफ़ास्ट पूजा स्पेशल 28 अक्टूबर को सुबह 4:30 बजे बरौनी से चलकर लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 4:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09321 इंदौर - पाटलिपुत्र सुपरफास्ट पूजा स्पेशल इंदौर से 28 अक्टूबर को दोपहर 1 :55 बजे चलकर देर रात लखनऊ होते हुए पाटलिपुत्र अगले दिन दोपहर 2 :55 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर, सुलतानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर होगा। जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09322 पाटलिपुत्र – इंदौर आरक्षित सुपरफ़ास्ट पूजा स्पेशल 29 अक्टूबर को पाटलिपुत्र से शाम 6 :30 बजे चलकर अगले दिन सुबह लखनऊ होते हुए रात 8:05 बजे इंदौर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09323 इंदौर - पाटलिपुत्र पूजा स्पेशल 24 अक्टूबर को इंदौर से सुबह 11:15 बजे चलकर रात को लखनऊ होते हुए पाटलिपुत्र अगले दिन दोपहर 1 :40 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09324 पाटलिपुत्र – इंदौर पूजा स्पेशल पाटलिपुत्र से 25 अक्टूबर को शाम पांच बजे चलकर अगले दिन सुबह लखनऊ होते हुए रात 8:30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी