नवरात्र 2019: छावनी दुर्गा पूजा के पंडाल में दिखेगा अंतरिक्ष का नजारा Lucknow News

लखनऊ के कैंटोमेंट में इस बार पंडाल में दिखाई देगा अंतरिक्ष का नजारा। अंतरिक्ष में भारत के कदम को सराहा जाएगा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 06:50 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 06:50 PM (IST)
नवरात्र 2019: छावनी दुर्गा पूजा के पंडाल में दिखेगा अंतरिक्ष का नजारा Lucknow News
नवरात्र 2019: छावनी दुर्गा पूजा के पंडाल में दिखेगा अंतरिक्ष का नजारा Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। चार अक्टूबर से दुर्गा पूजा पंडालों में मां भगवती की विधि विधान से पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। छावनी में होने वाले दुर्गा पूजा में इस बार भारत के अंतरिक्ष में कदम की झलक नजर आएगी। दुर्गा पूजा पंडाल में अंतरिक्ष में सुपरपावर बनते भारत की नई तस्वीर को कटआउट के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले वर्षों में भारत से अंतरिक्ष में अपने दम पर पडऩे वाले पहले कदम की झलकी यहां दिखेगी। पंडाल में अंतरिक्ष में सैर करते देश केअंतरिक्ष यात्रियों की झलक जगह-जगह दिखेगी। जगह-जगह उनके आदमकद कटआउट लगाये जाएंगे, जहां लोग उनके साथ सेल्फी ले सकेंगे। पंडाल में हर दिन सैकड़ों की संख्या में युवा और महिलाएं जुटती हैं। इसके अलावा स्वागत द्वार के लिए मंदिर समेत एक खास तरह की कोलकाता की चंदरनगर की रोशनियों का इंतजाम किया जा रहा है।

इस साल का आकर्षण

इस भव्य दरबार में दुर्गा मां का श्रृंगार कोलकाता की तर्ज पर होगा। चंदरनगर की लाइटें श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचेंगी। इको फ्रेंडली प्रतिमा को बनाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। दो अक्टूबर को आनंद मेले से शुरुआत होगी। चार अक्टूबर को महाषष्ठी, पांच को महासप्तमी के साथ ही छह को दोपहर में संधि पूजा खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। सात को महानवमी और और आठ को सिंदूर खेला और मां की विदाई होगी। सेल्फी प्वाइंट भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचेंगे।

जिम्‍मेदारों ने बताई व्‍यवस्‍था 

अध्यक्ष एसएन पाल ने बताया कि पंडाल में दो से सात अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 अक्टूबर को महालक्ष्मी की पूजा होगी, जिसमें भक्त लक्ष्मी जी के दर्शन करेंगे। पंडाल को चंदरनगर की लाइटों से सजाया गया है। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।  

मीडिया सचिव निहार डे ने बताया कि इस साल पंडाल में स्वच्छता के साथ ही बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ और स्वस्थ भारत अभियान जैसे सामाजिक सरोकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पूजा के साथ ही हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

महासचिव सुबीर दत्ता ने बताया कि हर साल दुर्गा पूजा में हम कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। इस बार भी एकता और भाईचारे के साथ ही अंतरिक्ष पर भारत के अभियान और चंद्रयान का कटआउट लोगों की भारत की बौद्धिक क्षमता से परिचित कराएगा। 

भोग सचिव किशोर डे ने बताया कि हर दिन आने वाले श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद मिल सके इसकी व्यवस्था भी की गई है। मौसम को देखते हुए वॉटर प्रूफ टेंट बनाया जा रहा है। प्रतिमा सुरक्षित रहे इसके लिए स्थाई व्यवस्था की गई है। 

chat bot
आपका साथी