सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- किसान आंदोलन को भटकाना चाहती है भाजपा सरकार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो भाजपा सरकार एमएसपी होने पर भी अन्नदाता को बाजार में सही दाम नहीं दे पा रही है वह काले कानून के आने के बाद क्या एमएसपी देगी। पूरे प्रदेश में अपनी मेहनत का हक नहीं मिलने से अन्नदाता बेहाल है।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 09:52 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 09:53 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा- किसान आंदोलन को भटकाना चाहती है भाजपा सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बेतुके तर्कों से किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रही है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की किसान संगठनों के साथ बेनतीजा वार्ता के बाद फिर अगली तारीख तय हो गई है। हर बार आधा दिन गुजार कर दोपहर दो बजे बैठक करने से ही लगता है कि भाजपा सरकार आधे मन से आधे समय काम करके इस आंदोलन को भटकाना चाहती है, लेकिन सत्ता का दंभ तोड़ने वाले किसानों का हौसला टूटने वाला नहीं है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा बेतुके तर्कों और झूठे तथ्यों से किसानों के आंदोलन को बदनाम कर रही है। वह हर हाल में काले कृषि कानून देश में थोपना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बयानबाजी में देश को न उलझाए और किसान आंदोलन में लगातार बढ़ती किसानों की मृत्यु व आत्महत्या पर शर्म करे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो भाजपा सरकार एमएसपी होने पर भी अन्नदाता को बाजार में सही दाम नहीं दे पा रही है, वह काले कानून के आने के बाद क्या एमएसपी देगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपनी मेहनत का हक नहीं मिलने से अन्नदाता बेहाल है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने को जनप्रतिनिधि नहीं धन प्रतिनिधि समझती है, इसीलिए बड़े पूंजीघरानों के लिए किसानों को दांव पर लगा रही है। भाजपा भूल रही है कि उसके सामने संकट से संघर्ष करने वाले देश के वे दो तिहाई लोग हैं, जो कभी हार नहीं मानते। आंधी तूफान, ओलावृष्टि, बेमौसम बरसात में भी किसान खेतों पर फसल उगाने में पीछे नहीं रहते हैं।

chat bot
आपका साथी