UP Election: लखनऊ की दो सीटों पर सपा ने तय किये उम्मीदवार, सुशीला सरोज और अम्बरीष पुष्कर को टिकट

UP Election 2022 लखनऊ की हाई प्रोफाइल सीट पर इस बार कौशल किशोर की पत्नी की जगह उनके बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में मलिहाबाद सीट पर हुई गुटबाजी को देखते हुए सपा ने जहां सुशीला सरोज को मैदान में उतारा है।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 04:36 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 04:36 PM (IST)
UP Election: लखनऊ की दो सीटों पर सपा ने तय किये उम्मीदवार, सुशीला सरोज और अम्बरीष पुष्कर को टिकट
मलिहाबाद सीट से मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा से जीती थीं।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को लखनऊ की नौ में से दो सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए। मोहनलालगंज से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को मलिहाबाद सुरक्षित सीट से सपा ने उम्मीदवार बनाया है। जबकि मोहनलालगंज विधानसभा से मौजूदा विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर को सपा ने दोबारा मौका दिया है। मलिहाबाद सीट से केंद्र सरकार में मंत्री कौशल किशोर की पत्नी जय देवी वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा से जीती थीं। जबकि सपा की राजबाला रावत को हार का सामना करना पड़ा था।

इस हाई प्रोफाइल सीट पर इस बार कौशल किशोर की पत्नी की जगह उनके बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चा है। ऐसे में मलिहाबाद सीट पर हुई गुटबाजी को देखते हुए सपा ने जहां सुशीला सरोज को मैदान में उतारा है। वही एक महिला को टिकट देकर आधी आबादी में संदेश देने का भी प्रयास किया है। वहीं, मोहनलालगंज के मौजूदा विधायक अम्बरीष सिंह पुष्कर 2017 में लखनऊ से एकमात्र सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थीम उनकी पत्नी विजय लक्ष्मी को सपा ने जिला पंचायत सदस्य का उम्मीदवार बनाया था। वह जिला पंचायत अध्यक्ष की भी सपा से प्रत्याशी थी । अम्बरीष पुष्कर ने 2017के विधानसभा चुनाव में बसपा के राम बहादुर को कड़ी टक्कर में 534 वोटों से हराया था। रामबहादुर अब भाजपा में हैं। भाजपा राम बहादुर को यहां से मैदान में उतार सकती है। उस चुनाव में भाजपा के समर्थन से लड़ने वाले आरके चौधरी अब समाजवादी पार्टी में हैं।

chat bot
आपका साथी