SP मुखिया अखिलेश यादव बोले- BJP को नोटबंदी का सर्वाधिक लाभ, BSP व कांग्रेस के नेता सपा में शामिल

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी का पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ अपने लाभ के लिए देश में नोटबंदी की। इसका सर्वाधिक लाभ भाजपा को ही मिला और गरीब आदमी की तो कमर ही टूट गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 02:25 PM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 04:26 PM (IST)
SP मुखिया अखिलेश यादव बोले- BJP को नोटबंदी का सर्वाधिक लाभ, BSP व कांग्रेस के नेता सपा में शामिल
अखिलेश यादव की मौजूदगी में सांसद रहे कैलाश सिंह यादव तथा बाल कुमार पटेल समर्थकों के साथ सपा में शामिल

लखनऊ, जेएनएन। बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के एक दर्जन से अधिक नेता सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बसपा से सांसद रहे कैलाश सिंह यादव तथा कांग्रेस से सांसद रहे बाल कुमार पटेल ने अपने समर्थकों के साथ आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ अपने लाभ के लिए देश में नोटबंदी की। इसका सर्वाधिक लाभ भाजपा को ही मिला और गरीब आदमी की तो कमर ही टूट गई। भाजपा के इस कदम का लाभ बड़े लोगों को मिला और वह लोग देश छोड़कर भाग गए। नोटबंदी के आंकड़े सबके पास हैं।

जिनके पास काला धन था वह देश छोड़कर भाग गए। भाजपा इसके बाद लकीर पीटने में लगी रही। नोट बंदी के कारण ही भारत की अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है। आज भारत का अर्थव्यवस्था में जो बुरा हाल है, उसका सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। इस व्यवस्था की वजह से नौजवान सड़कों पर है। 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं उससे देश को सिर्फ नुकसान हुआ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी के दौर में हम तो उस महिला के साथ खड़े हो गए, जो बैंक से अपने पैसे लेने के लिए लाइन में लगी और उसने वहीं पर बेटे को जन्म दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम लोग उस बच्चे खजांची का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज हम खजांची का जन्मदिन मना रहे हैं।

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने तीन नवंबर को विधानसभा उप चुनाव के मतदान के दौरान कई जगह पर धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में उप चुनाव के दिन पुलिस प्रशासन ने लोगों को घर से निकलने नहीं दिया। जब हम दोबारा बैठेंगे तो हम वीडियो के साथ दिखाएंगे कि पुलिस वहां पर क्या कर रही थी।

सपा में शामिल होने वालों का प्रकट किया आभार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज सपा मुख्यालय में बहुजन समाज पार्टी तथा कांग्रेस के पूर्व सांसदों के नेतृत्व में उनके समर्थक समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे बहुत ज्यादा खुशी है कि आज इतने ज्यादा लोग समाजवादी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं मैं इन सब का दिल से आभार प्रकट करता हूं।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में चंदौली से बसपा के पूर्व सांसद कैलाश सिंह यादव, उनके बेटे ओबरा सोनभद्र से पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव, मीरजापुर के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, सीतापुर की पूर्व सांसद कैसर जहां, पट्टी प्रतापगढ़ से पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक लहरपुर जासमीर अंसारी व आशीष मिश्रा हैं। पूर्व सांसद कैलाश सिंह यादव बसपा छोड़कर सपा में आए हैं। उनके साथ उनके बेटे भी बसपा से सपा में आ गए हैं।

मिर्जापुर से पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल तथा सीतापुर से पूर्व सांसद कैसर जहां कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। प्रतापगढ़ के पट्टी से पूर्व विधायक डकैत ददुआ के भाई राम सिंह पटेल, सीतापुर के हरगांव से विधायक रहे रमेश राही के साथ पूर्व विधायक जस्मीन अंसारी कांग्रेस को छोड़कर सपा में आ गए हैं। इन सभी के साथ धीरेंद्र प्रताप सिंह व अशफाक खान बसपा से, अरविंद सिंह पटेल, जदयू, आशीष मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सीतापुर, मोहम्मद अहमद सीतापुर, शत्रोहन प्रसाद वर्मा बलरामपुर तथा राजेश प्रजापति सीतापुर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

chat bot
आपका साथी