सोनिया ने रायबरेली को एक साथ दिये कई तोहफे

लखनऊ। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रस्तावित आयुर्विज्ञान संस्थान (ए

By Edited By: Publish:Wed, 09 Oct 2013 04:26 AM (IST) Updated:Wed, 09 Oct 2013 09:58 AM (IST)
सोनिया ने रायबरेली को एक साथ दिये कई तोहफे

लखनऊ। रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र आयीं सोनिया गांधी ने मंगलवार को एक साथ कई चुनावी तोहफे दिये। उन्होंने जहां बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ सिटी रिसोर्स सेंटर, लालगंज में देश के सबसे बड़े पहिया कारखाना का शिलान्यास किया, वहीं बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के एम्स का भूमि पूजन कर सबको चौंकाया।

नई दिल्ली से सोनिया और प्रियंका करीब 9:20 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचीं। उनका काफिला सबसे पहले आईटीआई गेट के बाहर कुछ देर के लिए रुका। आईटीआई कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंप समस्याओं को दूर करने की बात कही। 10 बजे सोनिया गोरा बाजार में रहने वाली कुमारी रेनू के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने स्माइल ट्रेन के माध्यम से किए गए ऑपरेशन के बारे में जाना। रेनू ने संप्रग अध्यक्ष से आर्थिक स्थिति कमजोर हाने के कारण नौकरी के लिए अनुरोध किया। सोनिया ने रेनू को नौकरी का आश्वासन दिया। 10:10 बजे सोनिया और प्रियंका गांधी ने कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर की ओर रुख किया। यहां पर अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र, नई दिल्ली की ओर से पांच किसानों को हरियाणा के करनाल सेंटर में विकसित की गई ऊसर अवरोधी धान प्रजाति केआरएल 19, केआरएल 213 के पैकेट सौंपे। प्रियंका ने किसानों से कहा कि वे नई प्रजाति के बीज प्रयोग कर अपना और देश का विकास करें।

वहां से काफिला कैनाल रोड पर स्थित जलकल विभाग में सिटी रिसोर्स सेंटर का शिलान्यास करने के लिए आगे बढ़ रहा था। लेकिन अचानक यह एम्स निर्माण स्थल पहुंच गया। संप्रग अध्यक्ष ने प्रियंका के साथ हास्पिटल सर्विस कंसलटेंसी के चेयरमैन ज्ञानेश पांडेय, निर्माण एजेंसी के वाइस चेयरमैन नवरंग सिंह पुनिया और जीएम ओपी यादव के साथ भूमि पूजन किया। सांसद ने यहां पर बनने वाले सिटी रिसोर्स सेंटर का विधिवत शिलान्यास किया। 12.14 करोड़ रुपये की योजना की पहली किश्त से विकास कार्य को गति देने की बात कही। बाद में लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री में देश के सबसे बड़े पहिया कारखाने का शिलान्यास कर लोगों को संबोधित करते हुए देश के प्रति अपने परिवार की ओर से किए गए कार्यो की याद दिलाई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी