आज अमेठी आएंगी स्मृति, गोवा के सीएम के साथ जाएंगी सुरेंद्र के घर Amethi News

दिवंगत सुरेंद्र के घर गोवा के सीएम के साथ पहुंचेंगी स्मृति। ड‍िप्‍टी सीएम केशव के साथ तिलोई में करेंगी करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 21 Jun 2019 09:34 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jun 2019 08:48 AM (IST)
आज अमेठी आएंगी स्मृति, गोवा के सीएम के साथ जाएंगी सुरेंद्र के घर Amethi News
आज अमेठी आएंगी स्मृति, गोवा के सीएम के साथ जाएंगी सुरेंद्र के घर Amethi News

अमेठी, जेएनएन। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगी। यहां वह सबसे पहले दिवंगत भाजपा नेता व पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह के घर बरौलिया के अमरबोझा गांव गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सांवत के साथ पहुंच परिवार के लोगों से भेंट करेंगी। बरौलिया से निकलने के बाद वह तिलोई के राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कालेज में एक साथ विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के साथ हिस्सा लेगी और जनसभा को भी संबोधित करेंगी। 

केंद्रीय मंत्री के पीआरओ विजय गुप्ता ने बताया कि  दीदी शनिवार की सुबह सवा दस बजे के करीब लखनऊ पहुंचेंगी। वहां से वह गोवा के मुख्यमंत्री डा. प्रमोद सांवत के साथ 12 बजे के करीब बरौलिया से निकल तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के घर पहुंचेंगी। यहां दोपहर के भोजन का कार्यक्रम तय है। तिलोई राजमहल से निकल सभी लोग दो बजे के करीब राजा विश्वनाथ शरण सिंह इंटर कालेज पहुंचेंगे। यहां विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री जन आरोग्य के लाभार्थियों को सीएम का पत्र व गोल्डेन कार्ड का वितरण होगा।

चार बजे जगदीशपुर के मरोचा तेतारपुर में जल संरक्षण हेतु होने वाले श्रमदान कार्यक्रम में स्मृति हिस्सा लेंगी। साढ़े चार बजे स्मृति मुसाफिरखाना के नेवादा गांव में वृहद गो-संरक्षण केंद्र का लोकार्पण करेगी तो शाम छह बजे से सात बजे तक पार्टी कार्यालय व आठ बजे अमेठी के रामगढ़ गांव में रामशंकर सिंह के घर जाएगी। रविवार को केंद्रीय मंत्री अमेठी व रायबरेली में जिला प्रशासन के साथ अलग-अलग समीक्षा बैठक करेंगी। इसके साथ ही वह अमेठी लोक सभा प्रभारी केके सिंह के घर प्रतापगढ़ जिले के नौहाजया व सलोन विधायक के घर भी जाएंगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी