दर्दनाक मौत : छह साल के मासूम को काट डाला, तीन टुकड़ों में मिला शव Bahraich News

बहराइच के रिसिया थानाक्षेत्र के ग्राम भैंसहा का मामला। पांच दिनों से लापता था मृतक बाग में मिला सिर कटा शव।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 07:41 PM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 08:42 AM (IST)
दर्दनाक मौत : छह साल के मासूम को काट डाला, तीन टुकड़ों में मिला शव Bahraich News
दर्दनाक मौत : छह साल के मासूम को काट डाला, तीन टुकड़ों में मिला शव Bahraich News

बहराइच, जेएनएन। उत्‍तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक छह वर्षीय बालक का शव रविवार को तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। मृतक के धड़ से सिर अलग करीब 10 मीटर दूरी पर मिला। वहीं, स्कूल परिसर में उसका हाथ फेंका गया था। बेरहमी से की गई इस हत्‍या में मृतक की मां और उसके सौतेलेे पिता की तलाश में पुलिस लगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन पहले बालक अचानक लापता हो गया था, बाग में उसका शव मिला है। 

तीन टुकड़ों में मिला शव 

मामला रिसिया थानाक्षेत्र के ग्राम भैंसहा का है। यहां के निवासी नान्हे उर्फ राम संवारे यादव(35) ने चार माह पहले गैर समुदाय की लगभग 30 वर्षीय महिला के साथ शादी की थी। महिला का छह वर्षीय बालक फरीद उर्फ सूरज भी उसके साथ रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार (19 नवंबर) से बालक गायब था, लेकिन इसकी सूचना परिवारजनों ने पुलिस को नहीं दी। रविवार(24 नवंबर) शाम गांव स्थित ज्ञान सिंह के बाग में फरीद का धड़ पड़ा मिला। करीब 10 मीटर दूरी पर उसका सिर धड़ से अलग पड़ा था, मगर उसका हाथ गायब था। दर्दनाक हत्‍या की जानकारी यूपी डायल 100 को दी गई। एएसपी ग्रामीण, सीओ समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव के कटे टुकड़े की तलाश शुरू हुई तो प्राथमिक विद्यालय परिसर में फरीद का हाथ कटा पड़ा मिला। इंस्‍पेक्‍टर क्राइम ने बताया कि महिला व उसका पति फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, एएसपी देहात रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्यारोपितों की तलाश में जुट गई है। 

अक्सर करते थे पिटाई

ग्रामीणों ने बताया कि चार माह पहले शादी कर महिला अपने छह वर्षीय बेटे सूरज के साथ आई थी। आए दिन सूरज को दोनों मिलकर पीटते थे। 19 नवंबर को गांव वालों को सूरज के गायब होने की जानकारी मिली तो बीते शुक्रवार को दोनों पति और पत्‍नी घर पर ताला लगाकर भाग गए। 

chat bot
आपका साथी