शिवपाल यादव के बेटे की सगाई पर अमर सिंह की बधाई

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर पर फिर से एक बार शादी की शहनाइयां गुंजेंगी। इस बार सपा मुखिया के छोटे भाई और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी होगी। कल पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव की सगाई पूर्व एमएलसी रहे सत्यनारायण सिंह

By Ashish MishraEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2016 11:32 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2016 06:27 PM (IST)
शिवपाल यादव के बेटे की सगाई पर अमर सिंह की बधाई

लखनऊ। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के घर पर फिर से एक बार शादी की शहनाइयां गूंजेंगी। इस बार सपा मुखिया के छोटे भाई और कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव की शादी होगी। कल पीसीएफ के चेयरमैन आदित्य यादव की सगाई पूर्व एमएलसी रहे सत्यनारायण सिंह की पोती के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। इस दौरान अमर सिंह भी सगाई की बधाई देनें पहुंचे। दोनों की शादी अब 10 मार्च को सैफई में होगी। बताया तो यह भी जा रहा है कि यहां पर आजम खां भी पहुंचे लेकिन अमर सिंह को देखकर गाड़ी से उतरे बिना ही वापस लौट गए। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, मंत्री रघुराज प्रताप सिंह, अरविंद सिंह गोप, ओम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह पटेल समेत शहर की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

आदित्य का विवाह आजमगढ़ के रहने वाले संजय सिंह के परिवार में तय हुआ है। फिलहाल संजय सिंह का परिवार लखनऊ में रहता है। मुलायम के घर में इन दिनों शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक परिवार के लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी