शिवपाल स्टाम्प पर लिखने को तैयार-अखिलेश ही होंगे अगले सीएम

शिवपाल ने बैठक के दौरान कहा कि पता नहीं लोग क्यों बेकार की बातें कर रहे हैं। अखिलेश ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी बनेंगे। मैं तो इसको स्टाम्प पर लिख कर देने के लिए तैयार हूं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 04:08 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 06:30 PM (IST)
शिवपाल स्टाम्प पर लिखने को तैयार-अखिलेश ही होंगे अगले सीएम
शिवपाल स्टाम्प पर लिखने को तैयार-अखिलेश ही होंगे अगले सीएम

लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी में लंबे समय से चल रही रार पर आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सफाई दी। समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में जिलाध्यक्षों के सम्मेलन में उन्होंने विधिवत घोषणा कर दी कि अखिलेश यादव ही अगली बार भी मुख्यमंत्री होंगे।

शिवपाल सिंह यादव ने बैठक के दौरान कहा कि पता नहीं लोग क्यों बेकार की बातें कर रहे हैं। अखिलेश यादव ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री भी बनेंगे।

यह भी पढ़ें- सपा में कलह चरम पर-मंथन बैठक में नहीं पहुंचे अखिलेश

उन्होंने कहा कि मैं तो इस बात को स्टाम्प पर लिख कर देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास बहुमत आने पर अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि लोग बेकार में इतने लंबे समय से बेकार की बहस करने के साथ ही पार्टी का भविष्य भी तय कर रहे हैं।शिवपाल ने कहा कि अगर अखिलेश चाहें तो मैं प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ सकता हूं। अपने संबोधन में तीन बार कहा कि अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे।ज़िला महानगर अध्यक्षों ने मुख्यमन्त्री को चेहरा बनाने की माँग की ।

यह भी पढ़ें- समाजवादी संग्राम- रजत जयंती समारोह का बहिष्कार करेगी सपा की युवा ब्रिगेड

इसके साथ ही शिवपाल सिंह यादव ने सभी जिलाध्यक्षों को कड़ी नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता 5 नवंबर को पार्टी के रजत जयंती समारोह तथा स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए की तैयारी में जुटें। इस मौके पर शिवपाल ने कहा कि अब किसी भी नेता को मुख्यमंत्री या फिर नेताजी को किसी भी बात के लिए परेशान करने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश को उनका हक दें मुलायम: उदयवीर सिंह

शिवपाल सिंह यादव ने बैठक में मौजूद सभी जिलाध्यक्षों को पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ ही मिशन 2017 में जोरदार तैयारी से जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने काम में मन लगाकर जुट जाएं। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जिलाध्यक्षों से बैठक में पूछा कि यदि कसी को दिक्कत हो तो मै अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा।

यह भी पढ़ें- अब नहीं बचने वाला मुलायम का कुनबा: अजित सिंह

chat bot
आपका साथी