शताब्दी का इंजन फेल, खड़ी रही आधे घंटे

लखनऊ। नई दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी का इंजन हरौनी के पास फेल हो गया। आधे घंटे बाद इंज

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 08:50 PM (IST)
शताब्दी का इंजन फेल, खड़ी रही आधे घंटे

लखनऊ। नई दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी का इंजन हरौनी के पास फेल हो गया। आधे घंटे बाद इंजन को दुरुस्त करके चलाया गया। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। वहीं डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी (12435) अपने निर्धारित समय से 16 घंटे विलंब से लखनऊ पहुंची। इससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को घंटों इंतजार करते रहना पड़ा।

उधर शाहगंज में गेट खराब होने से लखनऊ आने वाली दून एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस का संचालन घंटों प्रभावित रहा। वहीं किसान एक्सप्रेस के गार्ड केबिन में ब्रेक में तकनीकी गड़बड़ी के कारण अपने आप रुक रही थी। फैजाबाद में ट्रेन को रोककर ठीक किया गया, तब कही जाकर ट्रेन चलाई गई।

chat bot
आपका साथी