अखिलेश यादव ने किया NPR का विरोध, कहा-समाजवादी पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं भरेगा फार्म

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में युवा नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा मेरे साथ ही समाजवादी पार्टी का कोई कार्यकर्ता राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का फार्म नही भरेगा

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 29 Dec 2019 03:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 Dec 2019 08:37 AM (IST)
अखिलेश यादव ने किया NPR का विरोध, कहा-समाजवादी पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं भरेगा फार्म
अखिलेश यादव ने किया NPR का विरोध, कहा-समाजवादी पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं भरेगा फार्म

लखनऊ, जेएनएन। नागरिकता संशोधन कानून के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के भी विरोध में हैं। सपा सुप्रीमो ने इसके सम्पूर्ण बहिष्कार का ऐलान किया है। इसकी शुरूआत वह खुद से करेंगे। राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर को लेकर अखिलेश यादव असहयोग आंदोलन करेंगे।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में युवा नेताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से कहा कि मेरे साथ ही समाजवादी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का फार्म नहीं भरेगा। केंद्र ससरकार पर हमलावर हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सभी सपा के कार्यकर्ता भी एनपीआर का फॉर्म नहीं भरेंगे। पहले तो भारत को बचाओ। इसके बाद गिनती करो। अखिलेश यादव ने कहा कि हम सरकार को कोई दस्तावेज नहीं दिखाएंगे। हम इसी देश के नागरिक हैं। भाजपा के लोग बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ये सब कर रहे हैं। गांवों में लोगों के पास दस्तावेज नहीं हैं वो कैसे प्रमाणित करेंगे कि वो इसी देश के रहने वाले हैं। मैं अपना कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाऊंगा।

अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर इस देश के गरीब, मुसलमान और माइनॉरिटी के खिलाफ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हठ करने के कारण ही प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान लोगों की जान गई है।

समाजवादी छात्रसभा की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा आज खुशी का दिन है। बड़ी संख्या में नौजवान यहां उपस्थित हैं। छात्रसंघ चुनाव जीतने वाले सभी नौजवानों को मेरी बधाई है। भाजपा के कार्यकर्ता व नेताओं ने नौजवानों को घेरा और तोडफ़ोड़ की नौजवानों को पीटने वाले और एसओ को पीटने वालों पर कार्रवाई नहीं हुई। वाराणसी में नौजवानों के साथ एसओ को भी पीटा, लेकिन न्याय नहीं मिला। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर मुकदमों से नहीं डरते है। मुख्यमंत्री जब मुकदमे वापस ले रहे हैं तो आपके मुकदमे सरकार आते ही वापस होंगे। समाजवादी कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे सब मुकदमे वापस होंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है भाजपा को हटाना है। भाजपा के लोग समाज में भेदभाव बढ़ाकर उसका लाभ लेने की कोशिश करते हैं। हम संविधान का सम्मान करते हैं और वो संविधान को नहीं मानते। आज जब देश की अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है और इनके पास देश को दिखाने के लिए कुछ नहीं है तो समाज में एक दूसरे को लड़वाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी लोग अन्याय के खिलाफ हैं। हम उनसे संघर्ष करेंगे। भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई हिंसा में कितने लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। आज सभी फोटो और वीडियो मौजूद हैं उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जो जनता को धमकी दे रहे हैं लेकिन ये मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिन्होंने खुद पर ही चल रहे मुकदमों को हटवा दिया और अब कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी