रिसर्च अवॉर्ड सर्टिफिकेट में गड़बड़ी

लखनऊ जेएनएन। केजीएमयू में पीजी स्टूडेंट को शुक्रवार को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। यह सि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 01:37 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:03 AM (IST)
रिसर्च अवॉर्ड सर्टिफिकेट में गड़बड़ी
रिसर्च अवॉर्ड सर्टिफिकेट में गड़बड़ी

लखनऊ, जेएनएन। केजीएमयू में पीजी स्टूडेंट को शुक्रवार को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। यह सर्टिफिकेट उन्हें रिसर्च में अवॉर्ड के तौर पर दिए गए। विभिन्न विभागों के 44 पीजी छात्रों बेहतर शोध के लिए मिले प्रमाणपत्र में खामियां थीं। कुलपति के हस्ताक्षर से बंटे प्रमाण पत्रों में विश्वविद्यालय का नाम ही गलत लिखा था। हिदी के साथ-साथ अंग्रेजी में लिखे शब्दों में भी गड़बड़ी थी। ऐसे में प्रणाम पत्र बंटते ही गड़बड़ी पर सवाल उठने लगे। लिहाजा डीन रिसर्च डॉ आरके गर्ग ने कहा कि प्रिटिग में गड़बड़ी हो गई है। छात्र-छात्राओं को नए प्रिट कराकर प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी