मोबाइल के कारण बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं : आजम खां

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर कहा कि इसके लिए मोबाइल जिम्मेदार है। बच्चे भी मोबाइल में अश्लील फिल्में डाउनलोड करके देख रहे हैं। इससे बुरा समाज बन रहा है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कुछ नहीं हो रहा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2015 12:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2015 10:34 PM (IST)
मोबाइल के कारण बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं : आजम खां

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर कहा कि इसके लिए मोबाइल जिम्मेदार है। बच्चे भी मोबाइल में अश्लील फिल्में डाउनलोड करके देख रहे हैं। इससे बुरा समाज बन रहा है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए कुछ नहीं हो रहा।

रामपुर में आज आजम खां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा नेता गलत बयानबाजी कर देश का माहौल खराब कर रहे हैं। पूरा देश भय के माहौल में जी रहा है। मुजफ्फरनगर में दंगा कराकर बड़े पैमाने पर खून खराबा कराया। दादरी कांड भी साजिश के तहत कराया। हरियाणा में दलित बच्चों को जिंदा जला दिया गया। अफसोस तो इस बात का है कि केंद्रीय मंत्री दलित बच्चों की तुलना कुत्ते से कर रहे हैं। उन्होने कहा कि आरएसएस, शिवसेना और भाजपा देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहते हैं।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यह निशाने पर है। राष्ट्रपति को भाजपा नेताओं के बयान का संज्ञान लेना चाहिए। आजम खां ने कहा कि इंसानों को पिल्ला और कुत्ता कहना भाजपा की संस्कृति है। सवा साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलमानों की तुलना पिल्ले से की थी और अब उनके मंत्री वीके सिंह ने हरियाणा में जिंदा जलाए गए दलित बच्चों की तुलना कुत्ते से की है। इस तरह पिल्ला भाजपा के सवा साल के शासनकाल में कुत्ता बन गया है।

chat bot
आपका साथी