President Election: रामनाथ कोविंद आज लखनऊ से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज

रामनाथ कोविंद रविवार को लखनऊ में अपने चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव भी लखनऊ आएंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 24 Jun 2017 03:13 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 07:42 AM (IST)
President Election: रामनाथ कोविंद आज लखनऊ से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज
President Election: रामनाथ कोविंद आज लखनऊ से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद रविवार को लखनऊ में अपने चुनाव अभियान का आगाज करेंगे। उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव भी लखनऊ आएंगे।

लखनऊ प्रवास के दौरान कोविंद गैर भाजपा दलों के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों से भी मुलाकात कर समर्थन मांग सकते हैं।कोविंद रविवार शाम 4.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह एयरपोर्ट से सीधे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास आएंगे जहां पार्टी के विधायकों और सांसदों से मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: संत रामभद्राचार्य ने की थी भविष्यवाणी, शीघ्र सर्वोच्च पद पर दिखेंगे कोविंद

बिहार के राज्यपाल रहे कोविंद कानपुर देहात के परौख गांव के रहने वाले हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव में उप्र की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। 403 सदस्यों वाली उत्तर प्रदेश विधानसभा में भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों के विधायकों की संख्या 325 है। वहीं लोकसभा में उप्र से भाजपा व उसके सहयोगी दलों के 73 सांसद हैं। भाजपा ने अपने विधायकों व सांसदों को लखनऊ में रहने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें: कभी आमने सामने थी मीराकुमार - मायावती, अब साथ 

राष्ट्रीय जनतंत्रातिक गठबंधन (एनडीए) राजग के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद कल से विधिवत अपना प्रचार अभियान शुरू कर देंगे। रामनाथ कोविंद कल लखनऊ में भाजपा गठबंधन के विधायकों, सांसदों से मुलाकात कर समर्थन मांगेंगे। 

यह भी पढ़ें: रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता के दिमाग में दिल्ली और दिल में है कानपुर

chat bot
आपका साथी