UP Rajya Sabha Election 2020: उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की दस सीटों के लिए नौ को होगा मतदान

Rajya Sabha Election in UP निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की दस तथा उत्तराखंड की एक सीट रिक्त होने को लेकर आज मतदान का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें 27 अक्टूबर नामांकन होगा जबकि 9 नवंबर को मतदान होना है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 04:23 PM (IST)
UP Rajya Sabha Election 2020: उत्तर प्रदेश की राज्यसभा की दस सीटों के लिए नौ को होगा मतदान
दस में से नौ का भाजपा के खाते में जाना तय है। समाजवादी पार्टी की ताकत कम होगी।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के दस सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला है। इसको लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। दस सीटों के लिए नौ नवंबर को मतदान होगा।

निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की दस तथा उत्तराखंड की एक सीट रिक्त होने को लेकर आज मतदान का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें 27 अक्टूबर नामांकन होगा जबकि 9 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश से भाजपा के नीरज शेखर, अरुण सिंह तथा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, जावेद अली, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव व रवि प्रकाश वर्मा, बहुजन समाज पार्टी के वीर सिंह व राजा राम तथा कांग्रेस के पीएल पुनिया का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश के निवासी राजबब्बर उत्तराखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य हैं।

इन दस में से नौ का भाजपा के खाते में जाना तय है। समाजवादी पार्टी की ताकत कम होगी। इनके खाते में एक सीट जा सकती है, जबकि बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस का खाता बंद हो जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव का सदन जाना लगभग तय है। 

यह भी देखें: 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की घोषणा, 9 नवंबर को वोटिंग

chat bot
आपका साथी