रघुराज की वापसी चुनाव जीतने की जुगत

लखनऊ। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को अखिलेश यादव सरकार में फिर मंत्री बनाए जाने को

By Edited By: Publish:Fri, 11 Oct 2013 10:05 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2013 10:06 PM (IST)
रघुराज की वापसी चुनाव जीतने की जुगत

लखनऊ। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को अखिलेश यादव सरकार में फिर मंत्री बनाए जाने को विपक्षी दलों ने अपने अपने नजरिए से देखा और इसे ऐन केन प्रकारेण चुनाव जीतने की मुहिम करार दिया।

बसपा ने राजा भैया की वापसी को वोटों पर डकैती डालने की तैयारी बताया और कहा कि एक तरफ तो दागी नेताओं को राजनीति से बाहर करने की बात चल रही है वहीं सपा सरकार दागियों को मंत्री बना रही है। लोकसभा चुनाव की वैतरणी पार करने के लिए सपा सरकार की यह मजबूरी है। बाहुबल के दम पर वोटों पर डकैती डालने में कामयाब होने के लिए सपा ऐसे लोगों को मंत्री बना रही है लेकिन अब समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। निश्चित तौर पर जनता लोकसभा चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।

कांग्रेस ने इसे चुनाव जीतने की जुगत बताया और कहा कि एनआरएचएम घोटाले में जेल में बंद बाबू सिंह कुशवाहा की पत्‍‌नी को लोकसभा का टिकट देकर और रघुराज प्रताप सिंह को मंत्री बनाकर सपा भ्रष्टाचार और अपराध के गठजोड़ के जरिए लोकसभा चुनाव जीतने का मंसूबा बना रही है।

भारतीय जनता पार्टी रघुराज की वापसी के बहाने आजम को निशाना बनाया और कहा कि जो पैमाना रघुराज के लिए रखा गया वही आजम खा के लिए भी होना चाहिए। आजम को फौरन इस्तीफा देना चाहिए। निर्दोष पाए जाने पर उनकी भी वापसी हो सकती है जैसे राजा भैया वापस लौटे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी