अमेठी पिकनिक मनाने आते हैं राहुल, स्मृति : गायत्री प्रजापति

अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अपने कारनामों से आए दिन सुखिऱ्यों में रहते हैं। चाहे वह अवैध उत्खनन को लेकर हो या फिर पत्रकार को जलाकर मारने का मुद्दा। लेकिन चुनावी साल में इस बार उनके निशाने पर हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Apr 2016 12:48 PM (IST) Updated:Fri, 22 Apr 2016 12:51 PM (IST)
अमेठी पिकनिक मनाने आते हैं राहुल, स्मृति : गायत्री प्रजापति

लखनऊ। अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अपने कारनामों से आए दिन सुखिऱ्यों में रहते हैं। चाहे वह अवैध उत्खनन को लेकर हो या फिर पत्रकार को जलाकर मारने का मुद्दा। लेकिन चुनावी साल में इस बार उनके निशाने पर हैं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। गायत्री प्रसाद प्रजापति ने अपने नये बयान में कहा कि दोनों पिकनिक मनाने अमेठी आते हैं।

प्रजापति यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, 'वे लोग विकास के नाम पर सिर्फ कोरे वादे करते हैं. दोनों का काम जनता को बरगलाना है। उनकी नजर में विकास का काम केवल वादे करना है।संयोग से गायत्री प्रजापति का बयान ऐसे वक्त आया है जब राहुल गांधी अमेठी के दौरे पर थे। अपने प्रवास के दूसरे दिन राहुल गांधी अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ मुलाकात की।

अमेठी विधायक ने कहा कि दोनों राजनेताओं ने अमेठी को पिकनिक स्पॉट बना लिया है। हर महीने यहां आना. सैर-सपाटे करना और जनता को उल्टे-सीधे वादे कर फिर वापस लौट जाना। जनता की समस्याओं पर उनका बिल्कुल ही ध्यान नहीं रहता।प्रजापति ने स्मृति ईरानी से पूछा कि उन्होंने किसके खेत में नल लगवाया है। अभी कुछ दिन पूर्व दलित की बस्ती में आग लग गयी थी. क्या उनको दुख-दर्द नहीं पूछना चाहिए? राहुल गांधी अमेठी में आकर पिकनिक मना रहें हैं। क्या उन्हें वहां नहीं जाना चाहिए दोनों नेता अंबेडकर के नाम पर रैली निकाल कर लोगों क्या दिखाना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी