पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

- राजधानी में 752221 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप - स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र ने पोलिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jan 2018 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jan 2018 07:43 PM (IST)
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

-दो लाख चालीस हजार बच्चों को पिलाया गया पोलियो ड्राप

-राजधानी में 752221 बच्चों को दवा पिलाये जाने का है लक्ष्य

-स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र ने अभियान की शुरुआत

फोटो है

जागरण संवाददाता,लखनऊ : पोलियो को जड़ से मिटाना है, अपने जीरो से पांच वर्ष की आयु के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर सभी को इस अभियान में भागीदारी करनी है। यह बात स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सा चिकित्सालय में पल्स पोलियो अभियान में कही। महेंद्र सिंह ने नवजात को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

मंत्री महेंद्र सिंह ने शहरवासियों से अपील की वो अपने जीरो से पांच वर्ष के बच्चों को दो बूंद दवा पिलाकर पोलियो से सुरक्षा प्रदान करें। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एमके सिंह ने बताया कि जिले में 2783 पोलियो बूथ बनाये गये हैं। घर-घर भ्रमण के लिए 1902 टीम तथा आवागमन स्थलों के लिए 136 टीम का गठन किया गया है। इस प्रकार कुल 2272 टीम बनायी गयी हैं। 567 सुपरवाइजरों की नियुक्ति की हैं जो घूम-घूम कर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण करेंगे। 28 जनवरी से दो फरवरी 2018 तक जिलेभर में सघन रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया पल्स पोलियो अभियान 2018 के प्रथम चरण में जिले में 75,2221 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन बूथ पर एवं दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। कार्यक्रम में महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. नीना गुप्ता, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी, अपर निदेशक लखनऊ मंडल एके मिश्र, सीएमओ डॉ.जीएस वाजपेयी, एसीएमओ डॉ.डीके बाजपेई, लोकबंधु अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार चौहान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी