राजेंद्र कुमार अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बने

लखनऊ: लखनऊ व्यापार मंडल के त्रैमासिक चुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। नाम वाप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Feb 2017 09:25 PM (IST) Updated:Fri, 24 Feb 2017 09:25 PM (IST)
राजेंद्र कुमार अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बने
राजेंद्र कुमार अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बने

लखनऊ: लखनऊ व्यापार मंडल के त्रैमासिक चुनाव के तहत शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल समेत 183 पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हो गया। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश जिंदल ने बताया कि सहायक चुनाव अधिकारी अनिल विरमानी व रूपचंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच की गई। कुल 214 नामांकन में 31 निरस्त होने के बाद 183 पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष, वरिष्ठ महामंत्री और कोषाध्यक्ष के एक-एक नामांकन हुए थे।

किशन चंद्र बम्बानी, राजेंद्र सिंह दुआ, अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, रामकुमार वर्मा, भारत भूषण गुप्ता, प्रशांत भाटिया, ओम प्रकाश आहूजा, नवीन अरोड़ा, अशोक मिश्र व राकेश छाबड़ा समेत 25 व्यापारियों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। अमरनाथ मिश्र वरिष्ठ महामंत्री और देवेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। अरुण अवस्थी, अनुराग मिश्र, पवन मनोचा, विनोद अग्रवाल, और अमिताभ श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया। उत्तम कपूर, अजय कुमार पिपलानी, विनोद महेश्वरी, केदार वाजपेयी, विनोद पंजाबी, अभिषेक खरे, देव कुमार शुक्ला, मो.आरिफ खान, सतपाल सिंह मीत, पंकज शुक्ला समेत 50 व्यापारियों को उपाध्यक्ष बनाया गया। दीपक वाजपेयी, कपिल कुमार, मनीष अवस्थी, धमेंद्र बंसल, राजू खुराना, सतीश चंद्र मिश्र, दिनेश कुमार, हीरालाल, पुनीत लाल चंदानी, नवीन कसेरा, विनय कुमार शर्मा, नितिन केसरवानी व नीरज गुप्ता समेत 50 व्यापारियों को मंत्री चुना गया। बलराम मौर्या, अनूप बागड़िया, किशोर कुमार चड्ढा, आशीष चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, अजीत सिंह सतनाम सिंह व रवि शुक्ला समेत 25 व्यापारी संगठन मंत्री बने। प्रचार मंत्री के रूप में गोपाल मजूमदार, सुनील कुमार जायसवाल, अमर सिंह, एसएन अग्रवाल, शौकत अली, राजेश गुप्ता, प्रिंस जायसवाल, विनय सिंह,मनोज अग्रवाल, सतीश बाधवा, पवन कुमार अग्रवाल व मो.शहजाद कुरैशी समेत 25 व्यापारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी