तमंचे वाली प्रेमिका प्रकरण में अशोक को दोबारा गिरफ्तार करेगी पुलिस

पुलिस के मुताबिक अशोक को मौसा बीडी सिंह के सिपुर्दगी में दे दिया है। लड़की वाले चाहेंगे तो मुकदमा दर्ज कर उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 23 May 2017 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 25 May 2017 09:54 AM (IST)
तमंचे वाली प्रेमिका प्रकरण में अशोक को दोबारा गिरफ्तार करेगी पुलिस
तमंचे वाली प्रेमिका प्रकरण में अशोक को दोबारा गिरफ्तार करेगी पुलिस

हमीरपुर (जेएनएन)। प्रेमिका द्वारा दूल्हे को तमंचे के बल पर उठा ले जाने का मामला फिलहाल शांत होते नहीं दिख रहा है। समझौते के लिए कन्या पक्ष व दूल्हे के परिवारीजन के बीच दो दिन से चल रही पंचायत मंगलवार को बेनतीजा रही। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे को समारोह में खर्च हुआ धन और जेवर लौटाने को तैयार नहीं हुए। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह के मुताबिक अशोक को उसके मौसा बीडी सिंह के सिपुर्दगी में दे दिया है। लड़की वाले चाहेंगे तो मुकदमा दर्ज कर उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हमीरपुर में रोडवेज बस का ब्रेक फेल, 60 यात्रियों की जान अटकी

भवानी गांव में बीते 15 मई को बरात आई थी। टीका के बाद दूल्हे अशोक को उसकी प्रेमिका ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। अशोक के पिता ने कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बांदा से अशोक के साथ तमंचे वाली प्रेमिका व उसके सहयोगी राहुल को गिरफ्तार किया था। अदालत में हुए अशोक के बयान के बाद प्रेमिका व राहुल को पुलिस ने छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में आरोपी पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ. अयूब लखनऊ में गिरफ्तार 

इस घटनाक्रम के बाद भवानी गांव निवासी लड़की के पिता रामसजीवन ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की थी कि घटना से उन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा के आर्थिक नुकसान हुआ है। इसलिए अशोक व परिवारीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाया जाए। उधर, अशोक के परिवारीजन लगातार समझौते के प्रयास कर रहे थे। सोमवार व मंगलवार को परिवारीजन के बीच पंचायत होती रही लेनिक कोई हल नहीं निकल सका। लड़की के पिता जहां बरात के स्वागत सत्कार में खर्च हुए धन की भरपाई की बात कह रहे थे, वहीं अशोक के परिवारीजन जेवर वापस करने की मांग पर तुले थे। 

यह भी पढ़ें: धोखा देकर तीसरी शादी करने आए दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटा दी बरात

chat bot
आपका साथी