अब आप बताइए अपने क्षेेेेत्र के मौसम का हाल, मौसम विभाग की नई सेवा से मिलेगी त्वरित सटीक जानकारी
मौसम विभाग के अनुसार इसके लिए मौसम विभाग की वेबसाइट पर जाकर फोरकास्ट या पूर्वानुमान सेक्शन में जाना होगा। यहां पर पब्लिक ऑब्जर्वेशन पर क्लिक करने पर एक नया लिंक खुलेगा जिस पर आप अपने प्रदेश व जिले का नाम साझा कर सकते हैं।
लखनऊ, जेएनएन। देखा गया है कि अक्सर शहर के एक क्षेत्र में बारिश हो रही होती है तो वही दूसरे इलाके में मौसम साफ रहता है । यानी आप घर से निकले तो बगैर छाते के लेकिन गंतव्य तक पहुंचते-पहुंचते बारिश से सामना हो गया। लेकिन अब मौसम विभाग की वेबसाइट पर लोग अपने क्षेत्रों का हाल बता सकेंगे। मौसम विभाग ने यह नई सेवा शुरू की है। माना जा रहा है कि यह एक अनोखी पहल है जिसमें लोग अपने क्षेत्र के मौसम की जानकारी को साझा कर सकेंगे। साथ ही तस्वीर भी भेज सकेंगे। इससे मौसम की त्वरित, ताजा सटीक जानकारी हासिल हो सकेगी।
मौसम विभाग के अनुसार इसके लिए मौसम विभाग की वेबसाइट पर जाकर फोरकास्ट या पूर्वानुमान सेक्शन में जाना होगा। यहां पर पब्लिक ऑब्जर्वेशन पर क्लिक करने पर एक नया लिंक खुलेगा जिस पर आप अपने प्रदेश व जिले का नाम साझा कर सकते हैं। इसके बाद यहां मौसम की जानकारी के साथ तस्वीर भी लोड कर सकते हैं। बस सबमिट पर क्लिक करके आप यह जानकारी भेज सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार इस सेवा से जगह-जगह की त्वरित व सटीक जानकारी लोगों को हासिल हो सकेगी। वहीं मौसम विभाग भी इन जानकारियों को हासिल कर प्रसारित कर सकेगा। इस कोशिश से चप्पे-चप्पे के मौसम का हाल जानने का मौका मिलेगा। इस पर लोग बारिश आंधी ओलावृष्टि बाढ़ आदि से होने वाले नुकसान आदि की जानकारी भी इसमें अपलोड कर सकते हैं