राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध; सत्याग्रह के लिए चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध को और धार देने के लिए प्रदेश कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। दिल्ली में प्रस्तावित सत्याग्रह में भाग लेने के लिए चार हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को भेजे जाने का लक्ष्य है।

By Alok MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2023 09:09 PM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2023 09:09 PM (IST)
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध; सत्याग्रह के लिए चार हजार कांग्रेसी दिल्ली कूच करेंगे
सत्याग्रह के लिए चार हजार कांग्रेसी कूच करेंगे दिल्ली

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध को और धार देने के लिए प्रदेश कांग्रेस भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। दिल्ली के राजघाट में रविवार को प्रस्तावित सत्याग्रह में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश से भी चार हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को भेजे जाने का लक्ष्य है।

अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे

प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी का कहना है कि विशेषकर पश्चिमी व बृज क्षेत्र के कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, वीरेन्द्र चौधरी, योगेश दीक्षित व अजय राय के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। ट्रेन व हाईवे के सीधे रूट पर पड़ने वाले जिलों के कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजा जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष खाबरी, प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे व नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में सत्याग्रह करेंगे। अन्य जिलों में भी इसे विस्तार दिए जाने की तैयारी है। खाबरी व अन्य नेताओं ने शनिवार को लीगल सेल के साथ लंबी बैठक कर अपने आक्रामक तेवरों को और तेज किए जाने के साथ ही अधिवक्ताओं के माध्यम से जनाधार जुटाने की रणनीति बनाई। भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर अपना हमला जारी रखेगी।

आने वाले दिनों में भाजपा के विरुद्ध प्रदर्शन जारी रहेगा

खाबरी ने पदाधिकारियों के साथ अलग बैठक भी की, जिसमें आने वाले दिनों में भाजपा के विरुद्ध प्रदर्शन जारी रखने पर विचार हुआ। निकाय चुनाव व आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को और सक्रिय करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पदाधिकारियों को जिलों में जाकर रणनीति के तहत कार्यकर्ताओं में जोश भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी