महोबा गोलीकांड में मृतकों की अब संख्या तीन, एक गंभीर

महोबा के शुक्रवारी बाजार में कल एक जमीन पर कब्जे को लेकर गोलीकांड में घायल सज्जू पुत्र रमजान पहलवान ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसे नाजुक कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गोलीकांड में दो लोगों ने कल ही दम तोड़ दिया था। एक

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 11:49 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 11:57 AM (IST)
महोबा गोलीकांड में मृतकों की अब संख्या तीन, एक गंभीर

लखनऊ। महोबा के शुक्रवारी बाजार में कल एक जमीन पर कब्जे को लेकर गोलीकांड में घायल सज्जू पुत्र रमजान पहलवान ने आज उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसे नाजुक कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। गोलीकांड में दो लोगों ने कल ही दम तोड़ दिया था। एक अन्य घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए आज कमिश्नर भी हालात देखने के लिए महोबा पहुंचे।

गौरतलब है कि महोबा के शुक्रवारी बाजार की जमीन पर कब्जे को लेकर कल एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में चढकर गोलीबारी कर दी। जबकि दूसरे पक्ष ने बचाव में ईट पत्थरों व लोहे के राडों से मारपीट कर उन्हें खदेड दिया। दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो लोगों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया था। अजीज लम्बरदार के घर में कल 10-12 लोग ताबडतोड गोलियां चलाने लगे। दौरान घर के बाहर बैठे अजीज के पुत्र अतीक व शहीद को गोली लग गई। इसके बाद अजीज के घर के लोगों ने हमलावरों पर पत्थरों व डडों से हमला कर दिया। इसमें एक हमलावर रामचरन उर्फ कंचन कुशवहा को पत्थरों व लोहे के राडों से मौके पर ही मार गिराया, जबकि सज्जू गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष के शहीद की मौत हो गई जबकि अतीक गंभीर रूप से घायल था। दिनदहाडे हुए इस दोहरे हत्यांकाड की खबर पर एसपी केके गहलोत, एएसपी डॉ. राम यश, सीओ महोबा, चरखारी व कुलपहाड मौके पर पहुंचे। हमलावरों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक के पिता अजीम ने रमजान व पुत्रों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी