यूपी में अब पशुपालकों का भी बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें- इस योजना का लाभ

लखनऊ खेती करने वाले किसानों की भांति अब पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी। सोमवार को लखनऊ समेत सूबे के सभी 827 ब्लॉकों में इसकी शुरुआत होगी। क्रेडिट कार्ड बनने से सूबे के नौ लाख पशुपालकों के साथ देश के 13771700 पशुपालकों को सीधे लाभ मिलेगा।

By Vikas MishraEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 09:35 AM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 07:15 AM (IST)
यूपी में अब पशुपालकों का भी बनेगा किसान क्रेडिट कार्ड, जानें- इस योजना का लाभ
उप निदेशक पशुपालन डा. वीके सिंह ने बतायाकि इस नई योजना से पशुपालकों को लाभ होगा।

लखनऊ, [जितेंद्र उपाध्याय]। लखनऊ खेती करने वाले किसानों की भांति अब पशुपालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जाएगी। सोमवार को लखनऊ समेत सूबे के सभी 827 ब्लॉकों में इसकी शुरुआत होगी। क्रेडिट कार्ड बनने से सूबे के नौ लाख पशुपालकों के साथ ही देश के 1,37,71,700 पशुपालकों को सीधे लाभ मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड के नोडल अधिकारी व उप निदेशक पशुपालन डा. वीके सिंह ने बतायाकि इस नई योजना से पशुपालकों को लाभ होगा।

दुधारू मवेशियों के साथ ही मछली पालन करने वालों को भी इसका लाभ मिलेगा। पहले से बने रहे किसान क्रेडिट कार्ड में खेतिहर भूमि के आधार पर लिमिट तय होती थी, इस कार्ड में 1.60 लाख तक की लिमिट के लिए जमीन की जरूरत नहीं होगी। तीन लाख तक क्रेडिट लिमिट कार्ड पर मिल जाएगी। इससे कर्ज लेने वाले पशुपालकों को चार फीसद वार्षिक ब्याज भरना होगा। इससे पहले पिछले साल दुग्ध संघों के पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी गई थी। अब इस नई व्यवस्था से किसानों महाजनों से अधिक ब्याज पर कर्ज नहीं लेना पड़ेगा।

पहले चरण में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक लखनऊ समेत सूबे के सभी जिलों नौ लाख पशुपालकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य है। केंंद्र सरकार की इस पहल से खेती करने वाले किसानों की भांति पशुपालकों को भी कम ब्याज पर ऋण मिल सकेगा। -डा. एसके सिंह, निदेशक पशुपालन 

लखनऊ पर एक नजर और कार्ड धारकों की संख्या

लखनऊ में कुल किसान                                  2.25 लाख एक हेक्टेयर तक की खेती वाले सीमांत किसान    1.83 लाख एक से दो हेक्टेयर खेती वाले लघु किसान            30,086 दो हेक्टेयर से ऊपर की खेती वाले किसान          12,000 क्रेडिट कार्ड धारक किसान                              1.95 लाख कार्ड का प्रयोग करने वाले किसान                     80 हजार किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान                2.16 लाख 

पांच साल बढ़े किसान क्रेडिट कार्ड धारक  2017          65 हजार 2018          85 हजार 2019          1.12 लाख 2020          1.85 लाख 2021          1.95 लाख 

किसान क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करने वाले किसान  2017      20 हजार 2018      35 हजार 2019      60 हजार 2020      70 हजार 2021      80 हजार

chat bot
आपका साथी