उत्तर प्रदेश में नहीं लग पा रहा अपराध पर नियंत्रण नहीं : शिवपाल

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। लगातार लूट और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह चिंता का विषय है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 02 Jul 2017 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 02 Jul 2017 09:39 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में नहीं लग पा रहा अपराध पर नियंत्रण नहीं : शिवपाल
उत्तर प्रदेश में नहीं लग पा रहा अपराध पर नियंत्रण नहीं : शिवपाल

इटावा (जेएनएन)। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। लगातार लूट और हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। यह चिंता का विषय है। रविवार को जिला जेल पहुंचे शिवपाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस चेकिंग के नाम पर लूट की जा रही है। भले व सामाजिक लोगों को बेइज्जत किया जा रहा है। इससे जनता का विश्वास पुलिस पर से उठता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: यूपी सरकार की नाकामी छिपाने को हमारा सिर चाहिए : आजम

शिवपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का जो हाल है। उससे लोग आगे से पुलिस और थानों पर भरोसा नहीं करेंगे और पुलिस अगर अपराधी और दलालों पर भरोसा करेगी तो कामयाबी नहीं मिलेगी। शिवपाल यादव जेल में काफी देर तक रहे और कई लोगों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: एसिड अटैकः उत्तर प्रदेश की राजधानी में बेखौफ रहते अपराधी

chat bot
आपका साथी