बाराबंकी में धरना पर बैठी सांसद

लखनऊ। बाराबंकी में शिकायती पत्रों का समय पर निस्तारण न होने व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 03:32 PM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 03:32 PM (IST)
बाराबंकी में धरना पर बैठी सांसद

लखनऊ। बाराबंकी में शिकायती पत्रों का समय पर निस्तारण न होने व भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से आक्रोशित सांसद प्रियंका ¨सह रावत ने कल कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय पर धरना दिया। डीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

सांसद ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। आम जनता का जो भी शिकायती पत्र समाधान कराने को लेकर वे प्रशासनिक अधिकारियों के पास भेजती है उनका संज्ञान नहीं लिया जाता है। प्रशासन प्रदेश सरकार के दबाव में काम कर रहा है। वे सांसद होने के नाते अनुश्रवण समिति की अध्यक्ष हैं इस नाते एक कार्यालय उन्हें यहां पर आवंटित किया जाना चाहिए। बार-बार कहने के बावजूद भी कार्यालय नहीं आवंटित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह सिद्धू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण की अनदेखी प्रशासन कर रहा है। यह गलत है। यहीं नीति अगर लागू रही तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। डीएम योगेश्वर राम मिश्र के आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त हुआ। उन्होंने 14 नवंबर तक कार्यालय आवंटित किए जाने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी