मथुरा में किसानों का उग्र प्रदर्शन, वाहनों में लगाई आग

लखनऊ। मुआवजा की मांग को लेकर मथुरा के गोकुल में गोकुल बैराज पर आज किसानों से सरकार के

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 02:35 PM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 02:35 PM (IST)
मथुरा में किसानों का उग्र प्रदर्शन, वाहनों में लगाई आग

लखनऊ। मुआवजे की मांग को लेकर मथुरा के किसानों ने गोकुल बैराज पर उग्र प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ किसानों ने इस दौरान जमकर पथराव करने के साथ ही सरकारी वाहनों को भी निशाना बनाया। इस दौरान गोकुल बैराज के प्लांट को भी आग के हवाले करने का प्रयास किया गया। किसानों के उग्र प्रदर्शन के कारण आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए जबकि पुलिस के लाठी चार्ज में एक दर्जन से अधिक किसान घायल है। मामला अभी काफी तनावपूर्ण है।

आज सुबह करीब दस बजे हजारों की संख्या में क्षेत्र के किसान भाजयुमो नेताओं के नेतृत्व में गोकुल बैराज रोड पर प्रदर्शन करने बैठ गए। धरने पर बैठे लोगों हटाने के लिए महावन, रिफाइनरी जमुनापार थाना क्षेत्रों की पुलिस एसपी सिटी व सीओ सिटी मौके पहुंचे, लेकिन पुलिस के आग्रह को ग्रामीणों ने ठुकरा दिया। इस दौरान भाजपा नेता व पुलिस की हाथापाई भी हो गई थी। इसके बाद अतिरिक्त फोर्स मंगाया। करीब आधा घटा बाद घटना स्थल पर पीएसी, कई अन्य थानों फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने किसानों व भाजपा नेताओं से वार्ता की, लेकिन ग्रामीण व भाजपा नेता जिलाधिकारी के अलावा किसी और से वार्ता करने के पक्ष में नही थे। तामम प्रयासों के बाद भी ग्रामीण रोड से नहीं हटे। काफी देर बाद फिर से वार्ता हुई, लेकिन इस दौरान धक्का-मुक्की होने लगी और ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर जोर-जोर से हल्ला मचाने लगे और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस ने भाजयुमो नेता कुंवरसिंह निषाद पर जमकर लाठिया बरसाई। इस पर ग्रामीण भी उखड गए और पुलिस पर जमकर पथराव किया। ग्रामीणो ने पत्थर फेंक-फेंक कर पुलिस को दौड़ा दिया, इधर पुलिस ने भी भागते हुए कई राउंड फायरिंग की। पथराव व फायरिंग में सीओ महावन राजेंद्र सिंह, मथुरा कोतवाल कुंवर सिंह यादव सहित कई सिपाई घायल हो गए। इधर पुलिस की ओर से की गई फायरिंग व पथराव में भाजयुमो नेता व ग्रामीण भी लहूलुहान हो गए। पुलिस को खदेडने के बाद ग्रामीणों ने रोडवेज बसों में आग लगा दी और कई प्राइवेट बसों के शीशे तोड़ दिए। आग से राजस्थान रोडवेज व उप्र रोडवेज की एक-एक बस और एक टाटा मैजिक का लोडर टेंपो जल गए।

पुलिस को खदेड़े जाने के करीब पौने घटे बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिस सैनी पहुंची, इधर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह भी ग्रामीणों को शात कराने पहुंचे। मौके पर दोनों की बीच वार्ता होती रही। उधर गोकुल बैराज पर ग्रामीण भी डटे हुए थे।

क्या है मामला

गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के गाव बामनौरपुर, दामोदरपुरा आदि के किसान डेढ दशक से मुआवजे की माग कर रहे हैं। उन्हें कई बार भरोसा दिलाया गया, लेकिन आज तक उन्हें कुछ भी नहीं मिला। कई बार धरना तथा प्रदर्शन हुए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

chat bot
आपका साथी