भाजपा का संपर्क-संवाद अभियान आज से, पीएम नरेंद्र मोदी कल करेंगे मन की बात

Modi Government-2 मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष संपर्क-संवाद अभियान की शुरूआत करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 11:39 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 03:43 PM (IST)
भाजपा का संपर्क-संवाद अभियान आज से, पीएम नरेंद्र मोदी कल करेंगे मन की बात
भाजपा का संपर्क-संवाद अभियान आज से, पीएम नरेंद्र मोदी कल करेंगे मन की बात

लखनऊ, जेएनएन। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष संपर्क-संवाद अभियान की शुरूआत करेंगे। आज यानी शनिवार को सायं चार बजे फेसबुक के जरिए नड्डा लाइव संबोधन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मन की बात करेंगे। अब इस अभियान में होने वाले छह क्षेत्रीय वर्चुअल रैलियां 16 जून से आरंभ होंगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून तक चलने वाले अभियान में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के लिखे पत्र को घर-घर पहुंचाएंगे। इस पत्र में आत्मनिर्भर भारत की विश्व कल्याण में भूमिका, सरकार द्वारा विषम परिस्थिति में उठाए गए कदम और और कोविड-19 से सावधानियों व बचाव का उल्लेख किया गया है।

उन्होंने बताया कि डिजिटल संपर्क अभियान में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जन-जाति मोर्चा भी वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम संपर्क संवाद करेंगे। साथ ही फेसकवर व सैनिटाइजर वितरण कार्य भी होगा। प्रत्येक बूथ पर व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाया जाएगा। इन ग्रुपों में समाज के प्रतिष्ठित व विभिन्न जाति धर्म के लोगों को जोड़ा जाएगा। प्रदेश के प्रमुख केंद्रों पर प्रेसवार्ता भी आयोजित की जाएंगी।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने तय की जिम्मेदारी

विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कमिश्नरी स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है। सहारनपुर में नीतीश मलिक, मेरठ में वरूण गोयल, मुरादाबाद में डा. राहुल त्यागी, आगरा में जवाहरलाल, बरेली में केके गौतम, अलीगढ में ललित मोहन मिश्र, कानपुर में शिववीर सिंह भदौरिया, झांसी में प्रमोद विश्वकर्मा, चित्रकूट मेेें प्रशांत द्विवेदी, प्रयागराज में सूरज सिंह सोमवंशी, मीरजापुर मेें आयुषी श्रीमाली, वाराणसी में सतेंद्र नागर, लखनऊ में राहुलराज रस्तोगी, देवीपाटन में विकास श्रीवास्तव बाबा, अयोध्या में अमरजीत मिश्रा, गोरखपुर मेें पुरूषार्थ सिंह, बस्ती में मणींद्र पांडेय व आजमगढ़ में आशुतोष सिंह को जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रत्येक के साथ एक सहयोगी भी लगाया है।

यदुवंश ने बताया कि हर्षवर्धन सिंह अवध और गोरक्ष क्षेत्र तथा कमलेश मिश्र बुंदेलखंड व काशी के प्रभारी होंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश स्वयं पश्चिम व ब्रज क्षेत्र की कमान संभालेंगे। 

chat bot
आपका साथी