पर्यटन की दृष्टि से विकसित होंगे छोटे शहर

लखनऊ। अपनी प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल लायन सफारी का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री अ

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 08:59 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 08:59 PM (IST)
पर्यटन की दृष्टि से विकसित होंगे छोटे शहर

लखनऊ। अपनी प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल लायन सफारी का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि छोटे शहरों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। सरकार लखनऊ, आगरा, मथुरा, बनारस जैसे शहरों को हेरीटेज आर्कजोन बनाकर विकसित कर रही है।

इटावा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वाचल में बौद्ध सर्किट को भी विकसित किया जा रहा है। कन्नौज, इटावा, कुशीनगर सहित अन्य छोटे शहरों को भी पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्षो में लॉयन सफारी को और विकसित किया जाएगा। एलीफैंट सफारी बनाने के निर्देश वन विभाग के अफसरों को दिए गए हैं। इटावा की पहचान अब चंबल के डकैतों के बजाय लॉयन सफारी के शेरों के दहाड़ की वजह से होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को अच्छे दिनों के लिए बहुमत मिला है, परंतु उत्तर प्रदेश की जनता को उनके 100 दिन के कार्यकाल में कोई अच्छे दिन नहीं दिखाई दिए। इसलिए जनता ने उप चुनाव में उन्हें जवाब दे दिया है। मोदी सरकार गंगा नदी के सफाई अभियान के साथ-साथ प्रदेश की अन्य नदियों यमुना, काली आदि को भी देखे। यह नदियां भी काफी प्रदूषित हैं। इनमें सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता के हित में काफी कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे लॉयन सफारी पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के अफसरों से सफारी में रखे गए चार शेर के जोड़ों का हाल पूछा। बीमार चल रहे शेर के जोड़े विष्णु व लक्ष्मी के बारे में भी पूछताछ की। वह शेर का जोड़ा गीगो व गिरिज्मा को देखने भी गए।

chat bot
आपका साथी