मौलाना कल्बे जवाद ने बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज के खिलाफ दी तहरीर

मौलाना कल्बे जवाद ने चौक कोतवाली में बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 08:22 AM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 08:22 AM (IST)
मौलाना कल्बे जवाद ने बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज के खिलाफ दी तहरीर
मौलाना कल्बे जवाद ने बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज के खिलाफ दी तहरीर
लखनऊ, जेएनएन। शिया धर्म गुरु कल्बे जवाद ने गुरुवार रात केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज किशोर के खिलाफ चौक कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि मंत्री ने विवादित बयान दिया था, जिससे धर्म गुरु और धर्म विशेष के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 

तहरीर में लिखा है कि बेगुसराय लोकसभा के प्रत्याशी गिरिराज ने आपत्तिजनक बयान दिया था। विवादित धार्मिक बयान को लेकर धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मौलाना का कहना है कि इस बयान के बाद से उनके पास कई लोगों के फोन आए। इससे समाज में खुद को बेइज्जत महसूस कर रहा हूं। आरोप है कि पूर्व में गिरिराज ने धर्म विशेष की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले विवादित बयान दे चुके हैं। सीओ चौक डीपी तिवारी के मुताबिक तहरीर मिली है। इस प्रकरण में समुचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी