Mansoon in UP: उमस भरी गर्मी के बीच प्री मानसून बारिश ने दी राहत, तापमान गिरावट

Mansoon in UP राजधानी में सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही। बारिश के बाद निकली धूप। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रदेश के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 01:34 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 01:34 PM (IST)
Mansoon in UP: उमस भरी गर्मी के बीच प्री मानसून बारिश ने दी राहत, तापमान गिरावट
Mansoon in UP: उमस भरी गर्मी के बीच प्री मानसून बारिश ने दी राहत, तापमान गिरावट

लखनऊ, जेएनएन। Mansoon in UP: उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। आसमान को काले बादलों ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। देखते ही देखते बारिश की बूंदे आसामान से धरा पर गिरनी शुरू हो गईं। राजधानी में सुबह से ही बादलों की आवाजाही जारी रही। पहले जोदार बारिश के बाद सूरज देव बादलों के झरोखों से बाहर निकले। 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि मानसून के राजधानी में 23-24 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। मानसून 25 जून तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून पहले से ही दस्कत दे चुका है। अब इसके आगे बढ़ने की स्थितियां बन रही हैं। 

 

बता दें, रविवार को मानसून पूर्व बारिश ने मानसून के करीब आने के संकेत दिए थे। राजधानी में सबुह हुई बारिश से तापमान सामान्य के मुकाबले 3.3 डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार के मुकाबले दो डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लगभग एक डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वायुमंडल में आद्रता 93 फीसद रिकॉर्ड की गई। 

 

अंबेडकरनगर में रूक-रूक कर बारिश

जिले में सुबह से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही है। पिछले तीन-चार दिनो से मौसम में हो रहे परिवर्तन के बीच जमकर बरसात हुई है। खेत में पानी भरने से किसान रोपाई की तैयारी में जुटे हुए हैं। बरसात से नगरीय क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव हो गया हैः इससे आवागमन में भी लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।

बहराइच में झमाझम बरसात, घाघरा का जलस्तर बढ़ा 

बैराजों से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। मानसून की सक्रियता के कारण झमाझम बरसात भी हो रही है। नतीजतन घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। घाघरा नदी के तटवर्ती ग्रामीणों की धुकधुकी बढ़ रही है। नदी के उस पार बसे मजरों के लोगों को इस पार आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केवल नावें ही सहारा बन रही है। सोमवार को शारदा बैराज से 3450 क्यूसेक, गिरजापुरी बैराज से 103367 क्यूसेक व सरयू बैराज से 3143 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे जलस्तर और बढ़ने की उम्मीद है। सोमवार की सुबह 8:00 बजे घाघरा नदी स्थित एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.426 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

 

बलरामपुर में बारिश से पहाड़ी नालों में उफान

जिले में तीन दिनों से हो रही बारिश से पहाड़ी नालों में उफान आ गया है।  राप्ती नदी चेतावनी बिंदु 103.620  को पार करके 20 सेंटीमीटर ऊपर 103.680  मीटर पर बह रही है।  नदी का जलस्तर आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिसे तटवर्ती गांवों के लोगों की धुकधुकी बढ़ गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में एसडीआरएफ टीम पहुंच गई है। 

अयोध्या में रिमझिम बारिश 

सोमवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश ने लोगों जो उमस भरी गर्मी से राहत दो है। दिन के तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं, नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मंगलवार को मध्यम व बुधवार को भारी बरसात होने की संभावना है। बुधवार को 45 से 55 मिमी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञानी डॉ. सीताराम मिश्र के मुताबिक, मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसी वजह से अच्छी बरसात होगी। 

गोंडा में तेज हवा के साथ 

सोमवार की सुबह से जिले में कहीं तेज व कहीं हल्की बारिश हो रही है। मानसून की बारिश के चलते खेती किसानी का कार्य तेज हो गया है। धान की रोपाई में बारिश मददगार है।

chat bot
आपका साथी