अलीगढ़ में अबोध बेटी की पटक-पटक कर हत्या

लखनऊ। अलीगढ़ में आज एक राजमिस्त्री के सर पर खून सवार हो गया। डेढ़ वर्ष की बेटी को मौत के घाट

By Edited By: Publish:Sat, 01 Nov 2014 01:09 PM (IST) Updated:Sat, 01 Nov 2014 01:09 PM (IST)
अलीगढ़ में अबोध बेटी की पटक-पटक कर हत्या

लखनऊ। अलीगढ़ में आज एक राजमिस्त्री के सर पर खून सवार हो गया। डेढ़ वर्ष की बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद उसने अपने दो अन्य बच्चों की भी हत्या करने का प्रयास किया।

अलीगढ़ से 20 किमी दूर गभाना कस्बे में आज तड़के राज मिस्त्री ने डेढ़ साल की अबोध बेटी को उसने जमीन पर पटक कर हत्या करदी। इतने से भी उसका गुस्सा शात नहीं हुआ, एक बेटी और बेटे की भी हत्या की कोशिश की, मगर ग्रामीणों को आता देख वह भाग निकला, जिससे दोनों की जान बच पाई। पत्‍‌नी ने अपने पति के खिलाफ गभाना थाने में बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बुलंदशहर के थाना शिकारपुर के चौडेरा गाव का लालाराम बंजारा राज मिस्त्री का काम करता है। उसके साथ में उसकी पत्‍‌नी शीलादेवी मजदूरी का काम करती हैं। दोनों कल बुलंदशहर के सिकंदरा बाग में काम खत्म होने पर अलीगढ़ के गभाना कस्बे में काम की तलाश में आ गए। दोनों रात 12 बजे मेटाडोर से गभाना के सोमना मोड़ पर एक ढाबे पर उतरे। लालाराम के साथ उसका बड़ा बेटा सूरज व दो बेटी रोशनी (तीन) व डेढ़ साल की एक बेटी भी थी। लालाराम बच्चों के साथ ढाबे पर घर से लाये खाने को खाया। आज तड़के करीब चार बजे वह पत्‍‌नी शीलादेवी से तड़के ही घर लौटने के लिए कहने लगा। शीला ने अंधेरा होने के चलते सुबह चलने को कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। लालाराम तीनों बच्चों को लेकर भागने लगा। करीब 200 मीटर की दूरी पर डेढ़ साल की बेटी को जमीन पर पटक पटक कर उसकी हत्या करदी। दोनों बच्चों को भी मारने की कोशिश की, इस पर शीलादेवी ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों के आने पर लालाराम वहा से भाग निकला। बाद में गभाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी