लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, सोफा के पास खून से लथपथ पड़ा था शव

राजाजीपुरम की घटना, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट घटना का कारण स्पष्ट नहीं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 11:32 AM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 11:32 AM (IST)
लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, सोफा के पास खून से लथपथ पड़ा था शव
लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या, सोफा के पास खून से लथपथ पड़ा था शव

लखनऊ, जेएनएन। राजाजीपुरम स्थित ई ब्लॉक निवासी कल्याण सिंह यादव (52) ने मंगलवार को लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इंस्पेक्टर तालकटोरा के मुताबिक, बेटे अमित सिंह यादव ने थाने में लिखित सूचना दी है कि पिता कल्याण सिंह इधर कई दिनों से अधिक शराब पीते थे और अचानक कमरे में खुद को गोली मार ली। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

राजाजीपुरम के ई ब्लॉक निवासी कल्याण सिंह यादव दोपहर करीब ढाई बजे कल्याण सिंह ने लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से पेट में बाईं ओर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर दूसरी मंजिल से किरायेदार पूजा पांडेय व छोटू कल्याण के कमरे में पहुंचे। वे सोफा के पास खून से लथपथ पड़े  थे। पूजा पांडेय ने घटना की जानकारी कल्याण सिंह की पत्नी सीमा सिंह को दी। घायल कल्याण सिंह को किरायेदारों ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे अमित सिंह यादव ने बताया कि वह दीपावली से घर छोड़कर आशियाना में किराये के मकान में रह रहा था। मंगलवार को वह मम्मी से मिलने घर आया था। घर के बाहर पहुंचा ही था तभी सूचना मिली कि पापा ने गोली मार ली। परिवारीजन के मुताबिक कल्याण सिंह की एक दुकान पिछले दिनों अभियान में तोड़ दी गई थी।

सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस

घटना के बाद परिवारीजन ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब पांच घंटे बाद देर शाम पहुंची। तालकटोरा पुलिस ने कल्याण सिंह की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून के नमूने भी लिए।

chat bot
आपका साथी