लखनऊ में मौसम ने ली करवट, बादलों की गरजन के साथ तेज बारिश

अगले दो दिनों तक शहर में बदली के साथ बारिश के आसार।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 09:43 AM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 09:43 AM (IST)
लखनऊ में मौसम ने ली करवट, बादलों की गरजन के साथ तेज बारिश
लखनऊ में मौसम ने ली करवट, बादलों की गरजन के साथ तेज बारिश

लखनऊ, जेएनएन। मौसम लगातार करवट ले रहा है। पहाड़ों से आ रहा बर्फीली हवाएं ठंड बढ़ा रही हैं। वहीं, बादलों की गरज-चमक के साथ राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार सुबह जमकर बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते कुछ इलाकों में पानी भर गया। कीचड़ से शहर पट गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।  

इससे पहले गुरुवार को मौसाम के कई रंग दिखाए दिए थे। सुबह से ही बदली थी, लेकिन करीब तीन बजे बूंदाबांदी हुई। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी बंद हो गई। वहीं, देर शाम एक बार फिर मौसम बदला। हजरतगंज सहित कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे, लेकिन जल्द ही बारिश बंद हो गई। तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में 91 फीसद आद्र्रता बनी हुई है। उधर, बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 26.3 और अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। 

लखनऊ से नजफ जा रहा विमान लेट

बता दें, दिल्ली में गुरुवार को अचानक खराब हुए मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली जाने वाले दो विमानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया, जबकि दिल्ली से लखनऊ आने वाले कई विमान देरी से आए। पहले दिन नजफ जाने वाला विमान भी 1:10 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचा। वहां से विमान 2:26 बजे नजफ को रवाना हुआ। गुरुवार सुबह से दिल्ली एयरपोर्ट पर मौसम खराब हो गया था।

chat bot
आपका साथी