गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को लगी गोली, गिरफ्तार

गोंडा में छात्रा से सामूहिक दुष्‍कर्म करने वाले आरोपितों की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी हो गई। हालांकि आरोपित के पैर में गोली लगी है उसे जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 03 Apr 2022 08:38 AM (IST) Updated:Sun, 03 Apr 2022 08:38 AM (IST)
गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को लगी गोली, गिरफ्तार
गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार।

गोंडा, जागरण संवाददाता। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपित को पुलिस ने शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

नगर कोतवाली के एक मुहल्ला की रहने वाली कक्षा आठ की छात्रा बीते दस फरवरी को स्कूल से वापस घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में वह एक टेंपो पर बैठी। मौका पाकर टेंपो चालक उसे सूनसान स्थान पर ले गया और अपने दो साथियों के साथ छात्रा से दुष्कर्म किया। पीड़ित छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां की तहरीर पर नगर कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए नगर कोतवाली पुलिस के साथ ही स्पेशल आपरेशन ग्रुप की टीम गठित की गई थी। मुकदमा होने के बाद फरार चल रहे आरोपित नगर कोतवाली के बुधई पुरवा निवासी रिजवान के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए शनिवार को पुलिस उसके घर पर बुलडोजर लेकर पहुंची थी।

शनिवार की रात गोंडा-लखनऊ रोड पर चौपाल सागर के पास नगर कोतवाल पंकज सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील कुमार सिंह की टीम ने मुठभेड़ में रिजवान को पकड़ लिया। आरोपित रिजवान के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। मुठभेड़ में सिपाही यशवंत यादव भी घायल हुए हैं।

एसपी ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें काम कर रहीं हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मुठभेड़ में आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। वैसे इस मामले में एक और आरोपित राजा को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

पहले भी मुठभेड़ में हो चुकी है आरोपितों की गिरफ्तारी : इसके पूर्व भी पुलिस खोड़ारे में मुठभेड़ के दौरान एक दंत चिकित्सक का अपहरण करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। छपिया में गल्ला व्यापारी के अपहरण के आरोपित व नवाबगंज में किशोरी का अपहरण कर हत्या करने के मामले में भी पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपितों को गिरफ्तार चुकी है।

chat bot
आपका साथी