सरकार ने कामकाज के तरीके का सरलीकरण किया: मंत्री संतोष गंगवार Hardoi News

प्रधान डाकघर में डाक पोसपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में हरदोई पहुंचे केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 11 Oct 2019 06:22 PM (IST) Updated:Fri, 11 Oct 2019 06:22 PM (IST)
सरकार ने कामकाज के तरीके का सरलीकरण किया: मंत्री संतोष गंगवार Hardoi News
सरकार ने कामकाज के तरीके का सरलीकरण किया: मंत्री संतोष गंगवार Hardoi News

हरदोई, जेएनएन। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने पश्चिम बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या और ममता सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई के सवाल पर बोले हत्या कार्यकर्ता की हो या आम व्यक्ति की सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। दुष्कर्म पीडि़ता को जेल भेजने के सवाल पर कहा कि ऐसे सवाल तो अखिलेश यादव उछालते रहते हैं। वह शुक्रवार को जिले के प्रधान डाकघर में डाक पोसपोर्ट कार्यालय के शुभारंभ के बाद पत्रकारों अनौपचारिक बातचीत की। 

कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार एजेंडे पर काम कर रही है। कामकाज के तरीका में सरलीकरण किया है। अभी तक ४४ श्रम कानून थे, लेकिन उनका सरलीकरण कर चार कोड में बनाने का काम किया जा रहा है। पहला कोड सदन से पास हो चुका है। कानून के सरलीकरण के साथ ही मजदूर को नियुक्ति पत्र भी मिलेगा और योगदान से पहले चिकित्सीय परीक्षण भी होगा। देश में दो तरह के मजदूर हैं। एक ईएसआइ में हैं, जिनकों प्राविडेंट फंड मजदूर कहते हैं और ऐसे मजदूरों की संख्या ८ करोड़ है। जबकि ४० करोड़ असंगठित मजदूर हैं। जिनके लिए ७० साल में कोई व्यवस्था नहीं की गई। सरकार ने चिंता की है और प्रधानमंत्री ने पेंशन योजना दी है।

chat bot
आपका साथी