देश को मीडिया गुमराह कर रहा

लखनऊ। सोशल साइट ट्विटर पर टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच आम आदमी

By Edited By: Publish:Fri, 14 Mar 2014 02:52 AM (IST) Updated:Fri, 14 Mar 2014 02:53 AM (IST)
देश को मीडिया गुमराह कर रहा

लखनऊ। सोशल साइट ट्विटर पर टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी में मचे घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा.कुमार विश्वास ने मीडिया पर ही अपना निशाना साधा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से ताल ठोंक रहे कुमार ने कहा कि विज्ञापन व नरेंद्र मोदी के भरोसे मीडिया गलत तथ्यों को पेश कर देश को गुमराह कर रहा है। मैंने पार्टी पर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही उनकी कोई नाराजगी है।

विश्वास ने कहा कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से पेश किया गया। यह ट्वीट भाजपा के लिए था कि वे रामकृ पाल यादव, रामविलास पासवान, चिराग पासवान व उनके परिवार के अन्य लोगों को पार्टी से जोड़कर ऐसा कर रही जैसे नदी में गंदे नाले को जोड़कर उसे अपवित्र किया जाता है। पार्टी को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। किसी प्रत्याशी के बारे में जानकारी मिलती है तो वह उसे पार्टी के फोरम पर रखते हैं। दो प्रत्याशियों पर आपत्तिकी है। पार्टी दोनों को बुलाकर पूछताछ कर रही है।

कु छ मीडिया परिवार विज्ञापन की कमाई को लेकर अपनी मर्यादा भूल गए हैं। वे मोदी को हाईलाइट कर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी अच्छी छवि वाले उम्मीदवार को ही टिकट देगी। चुनाव के दो दिन पहले भी किसी प्रत्याशी के बारे में जानकारी मिली कि वह चरित्र का गंदा व भ्रष्टाचार में लिप्त है तो उसका टिकट काटने में हम कोई संकोच नहीं करेंगे। अमेठी की जनता से उन्हें बहुत स्नेह मिल रहा है। विपक्षी दलों के लोगों की पोल खुलती जा रही है।

chat bot
आपका साथी