मुंबई में मिली लखनऊ से अपहृत बच्‍ची, मानव तस्‍करी की हुई शिकार-आरोपित फरार Lucknow News

लखनऊ दो दिसंबर को बंथरा थाना क्षेत्र से हुई थी लापता चार को मुंबई स्टेशन पर संदिग्ध हालात में मिली। मानव तस्करी के लिए अगवा करने की आशंका।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 04:15 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 07:30 AM (IST)
मुंबई में मिली लखनऊ से अपहृत बच्‍ची, मानव तस्‍करी की हुई शिकार-आरोपित फरार Lucknow News
मुंबई में मिली लखनऊ से अपहृत बच्‍ची, मानव तस्‍करी की हुई शिकार-आरोपित फरार Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में एक सप्ताह से अपहृत बच्ची मुंबई में मानखुर्द पूर्व मुंबई रेलवे स्टेशन के पास मिली। स्थानीय चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने बच्ची का मेडिकल कराया और मुंबई पुलिस को सूचना दी। बच्ची की मनोदशा ठीक होने पर घर की जानकारी जुटाकर लखनऊ पुलिस से संपर्क किया। पुलिस बच्ची के मुंबई में मिलने की जानकारी के बाद आरोपित की तलाश तेज कर दी है। एक टीम जल्द ही मुंबई रवाना होगी। बता दें, दो दिसंबर को बच्ची को मानव तस्करी के लिए अगवा किया गया था।

ये है पूरा मालमा 

मामला सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित चिल्लावा का है। यहां के निवासी परिवार की सात वर्षीय बेटी को दो दिसंबर को पड़ोस में किराये पर रहने वाला सूरज घर छोडऩे के बहाने अगवा कर ले गया। बच्ची के माता-पिता बंथरा के जुनाब गंज स्थित प्रसाद हॉस्पिटल इलाज के लिए गए थे। पुलिस की छानबीन में पता चला था कि आरोपित सूरज पहले मुंबई में काम कर चुका है और वहां घटना के बाद नौकरी के लिए संपर्क कर रहा है। बच्‍ची की तलाश में रेलवे स्टेशन, बस स्टाप और सार्वजनिक स्थलों पर उसकी फोटो भी चस्पा की गई। इसी दौरान मुंबई हेल्पलाइन से फोन आया और पुलिस को बच्ची की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपित सूरज ने बच्ची को मुंबई में लावारिस हालत में छोड़ दिया था। बीती चार दिसंबर को मानखुर्द पूर्व मुंबई रेलवे स्टेशन के पास सायन चिल्ड्रन हेल्पलाइन को लावारिस मिली। इसके बाद नागरिकों की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बच्ची को अपने साथ ले गई और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। 

जुवेनाइल कोर्ट में पेश होगी बच्‍ची 

कृष्णानगर सीओ अमित राय ने बताया कि बच्ची बिल्कुल सुरक्षित है। शुक्रवार को बच्ची को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। परिवारजन के साथ एक पुलिस टीम बुधवार को मुंबई जाएगी। आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मानव तस्करी, बुरी नियत आदि बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है। सूरज के घटना के बाद मुबंई में परिचित से फोन पर संपर्क करते ही उसके वहां होने की संभावना बढ़ गई थी। 

कानपुर से ट्रेन पकड़ी, परिचित के पास फोन आने पर छोड़ा 

आरोपित सूरज घटना के बाद भी मुबंई में कुछ लोगों पर फोन पर संपर्क किया था। वह बच्ची को बाइक पर लेकर कानपुर की तरफ जाते देखा गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपित कानपुर से ट्रेन पकड़ कर मुंबई पहुंचा। वहां जैसे ही पता चला कि पुलिस को उसके मुंबई में होने का शक हो गया है। वह बच्ची को छोड़कर भाग निकला। 

chat bot
आपका साथी